पुण्यतिथि पर याद किए गए अशोक कुमार जैन, कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

Chaibasa : जिला कांग्रेस कमिटी पश्चिमी सिंहभूम के पूर्व उपाध्यक्ष एवं शैक्षणिक, सामाजिक संस्थाओं में अग्रणी भूमिका निभाने वाले अशोक कुमार जैन की पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को श्रद्धांजलि दी गई.

इसे भी पढ़ें:- नीमडीह हाटबाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की जय भारत सत्याग्रह नुक्कड़ सभा का किया आयोजन

कांग्रेस भवन चाईबासा में कांग्रेसी ने उनके तस्वीर पर माल्यापर्ण कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किया. कांग्रेसियों ने एक स्वर में कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिला में दर्जनों शैक्षणिक संस्थान निर्माण सहित खेलकूद एवं सामाजिक क्षेत्र में उनकी जनसेवा की भावना अनुकरणीय है. मौके पर कांग्रेस के चंद्रशेखर दास, त्रिशानु राय, जितेन्द्र नाथ ओझा, विश्वनाथ तामसोय, शंकर बिरुली, सिकुर गोप, सन्नी संदीप देवगम, गणेश कोड़ा, राकेश कुमार सिंह, डॉ. क्रांति प्रकाश, विजय सिंह तुबिद, मुकेश दास, ब्रज मोहन देवगम, राजू कारवा, सुशील कुमार दास आदि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें :- http://Seraikela Chhau festival: राजकीय छऊ चैत्र पर्व का शुभारंभ ,बोले मंत्री चंपई सोरेन सांस्कृतिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा सरायकेला VIDEO

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *