नीमडीह हाटबाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की जय भारत सत्याग्रह नुक्कड़ सभा का किया आयोजन

Chaibasa :-  चाईबासा के सदर प्रखंड के ग्राम नीमडीह हाट बाजार में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार “जय भारत सत्याग्रह” कार्यक्रम प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष दिकु सवैयां के नेतृत्व में जय भारत सत्याग्रह नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. जहां मोदी सरकार की जन विरोधी एवं पूंजीवादी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई.

इसे भी पढ़ें:- चाईबासा : युवा कांग्रेस ने निकाला सत्याग्रह मार्च मशाल जूलूस

जय भारत सत्याग्रह नुक्कड़ सभा करते कार्यकर्ता
जय भारत सत्याग्रह नुक्कड़ सभा करते कार्यकर्ता

साथ ही हमारे नेता राहुल गांधी के खिलाफ कुचक्र कर सदस्यता समाप्त कर दिया गया. बेरोजगारी, गरीबी और अडानी के फर्म में 20000 करोड़ों रुपया किसका है. सवाल पूछने पर केंद्र सरकार के द्वारा लोकतंत्र की हत्या की जा रही है. कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष, डीएन चम्पिया, प्रखंड प्रभारी राजकुमार रजक एवं मोहन सिंह हेंब्रम, प्रखंड उपाध्यक्ष सिद्धेश्वर कालुन्डिया एवं मथुरा चंपिया, बीएन पुरती, रूप सिंह बारी, जगदीश सुंडी, सुरेश सवैयां आदि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें :- http://बड़ा कुचिया से दुंडचू की जर्जर सड़क से ग्रामीणों को मिलेगी निजात, विधायक दीपक बिरुवा ने किया सड़क निर्माण का शिलान्यास

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन