डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स 2022 में डीएवी चाईबासा ने लहराया अपना परचम, 29 में से 23 बच्चों ने स्वर्ण कांस्य पदक जीते

Chaibasa :- डीएवी सीएमसी के मार्गदर्शन में क्लस्टर लेवल डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स 2022 का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में डीएवी चाईबासा से विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने भाग लिया. प्राचार्या रेखा कुमारी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी व भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निरंतर अभ्यास करते रहने की सलाह दी.

बैडमिंटन में लड़कों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया तथा लड़कियों की टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया. बैडमिंटन में यशवर्धन जोशी ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पदक प्राप्त किया. योगा में लड़कियों ने स्वर्ण पदक व दीप्सा मंडल ने सर्वश्रेष्ठ योग प्रदर्शक का पुरस्कार प्राप्त किया. शतरंज में लड़कों की टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया. कराटे में डीएवी चाईबासा की टीम ने उपविजेता का खिताब प्राप्त किया. ताइक्वांडो और कराटे में लड़कों और लड़कियों की कुल संख्या 29 थी. जिनमें से 23 बच्चों ने पुरस्कार प्राप्त कर अपना परचम लहराया. यह प्रतियोगिता डीएवी के रांची व जमशेदपुर के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित की गई. इन प्रतियोगिताओं में खेल शिक्षक जयप्रकाश व अर्जुन महाकुड का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप