धनबाद : धारदार हथियार से युवक और युवती की गला रेट कर हत्या

धनबाद: जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में आज दिल को दहला देने वाली एक घटना सामने आई है. जहां पर धारदार हथियार से युवक और युवती की गला रेट कर हत्या करने का प्रयास किया गया है. युवती की घटना स्थल पर ही मौत हो चुकी है और युवक को घायल अवस्था में बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

इसे भी पढ़ें : धनबाद : भगवा झंडा लगाने को ले विवाद, मारपीट में कई घायल, मौके पर पहुंची पुलिस

घटना के संबंध में आपको बता दे कि जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में यादवपुर उत्क्रमित हाई स्कूल में पढ़ने वाले एक लड़का और लड़की दोनों ही इंटर के छात्र है तथा दोनों ही अलग-अलग जाति के हैं. दोनों की आज हाई स्कूल के बगल में एक निर्माणाधीन फैक्ट्री के पास गंभीर अवस्था में युवती की लाश मिली है और युवक को गंभीर अवस्था में बेहतर इलाज के लिए एफएनएमसीएच धनबाद भेजा गया है.

घटना स्थल पर कार्रवाई करती पुलिस

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और घटना की सूचना पाकर लोगों का हुजूम घटनास्थल पर जमा हो गया. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. मौके पर डीएसपी शंकर कामती भी पहुंचे उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बतलाया है कि बहुत ही गंभीर घटना सामने आई है. पुलिस अनुसंधान में जुटी हुई है. घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है मामले की जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है. फिलहाल घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है

इसे भी पढ़ें :- http://धनबाद: रंजय हत्याकांड को लेकर कोर्ट में सशरीर पेश हुए हर्ष सिंह, अदालत ने दिया था आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *