जुगसलाई में सट्टा बाजार का वीडियो वायरल, जुम्मन खान का डीआईजी को ट्वीट

Jamshedpur : जुगसलाई में अवैध लॉटरी अड्डे को लेकर भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अमानुल्लाह उर्फ जुम्मन खान ने डीआईजी कोल्हान को एक ट्वीट किया है. इस ट्विट पर जुम्मन ने लिखा है कि डीआईजी साहब देखें जमशेदपुर के जुगसलाई में खुलेआम सट्टा चल रहा है.

इसे भी पढ़ें :- पुलिस की छापेमारी के दौरान एक गली मे दुबका रहा फरार अवैध लॉटरी कारोबारी सिकंदर यादव, कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

किया गया ट्वीट


जुम्मन खान ने बकायदा संचालकों के नाम और अड्डे भी बताएं हैं जिसमें मिंटू सरदार, कल्लू मल्लिक, धवल और प्रदीप खटीक के नाम के साथ अड्डे का लोकेशन भी बताया है. इस ट्वीट के अनुसार स्टेशन रोड कुलदीप होटल के पास, जुगसलाई सूरती चौक, काली मंदिर रोड में ओवरब्रिज के नीचे और शिवघाट रोड पर सेंट जॉन्स स्कूल के पीछे जुए के अड्डे बकायदा बोर्ड लगाकर बुक्की रिजल्ट के साथ डायरी रजिस्टर मेंनटेन करते हुए दिख रहे हैं.


एक माह पहले ही अवैध धंधों की खबरें चलाने पर एक पोर्टल के संपादक को धमकी तक दी गई है. चाईबासा में लॉटरी मटका संचालकों के खिलाफ खबर पर भी यही हुआ था कि दो पत्रकारों पर फर्जी मामला अब तक अनुसंधान में है. कल ही जमशेदपुर के सोनारी में साईं मंदिर के पास गोली चालन की चर्चा सट्टा में पैसे के लेन-देन को लेकर है तो वहीं एक व्यक्ति के साथ कुछ दिनों पहले हुए मारपीट में भी गोली चालन रूपयों के लेन-देन को लेकर हुई है. सोनारी में टिंकू साहू और सीतारामडेरा में टकलू लोहार की हत्या में भी‌ एक एंगल सट्टा बाजार से जुड़ा हुआ है.


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और पोर्टल की खबरों के बाद बिष्टुपुर और साकची में भी पिछले महीने ही छापामारी हुई लेकिन सेटिंग ऐसी कि संचालक सुरक्षित खिलाड़ी गिरफ्तार हो गये.इसके बाद तो बिष्टुपुर में इरफान और राकेश सोनकर फिर से अपने अड्डे चला रहे हैं. सब कुछ मैनेज जो है और गेंबलिंग एक्ट भी जमानतीय धाराओं में मामला दर्ज हो भी गया तो बड़ी चिंता नहीं है.

इसे भी पढ़ें :- http://जेल बंद अवैध लॉटरी के आका के निर्देश पर गुर्गे जिला मुख्यालय शहर में संचालित कर रहे हैं अवैध लॉटरी का कारोबार, पुलिस के लिए बना बड़ी चुनौती

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन