आदित्यपुर कल्पनापुरी में धूमधाम से मन रहा दुर्गा उत्सव: नारी शक्ति के हाथों में कमान, पार्षद अवधेश सिंह बोले- ‘घर की महिलाओं का सम्मान ही सच्ची पूजा’

आदित्यपुर: आदित्यपुर स्थित कल्पना पुरी में इन दिनों शारदीय नवरात्र की भव्य धूम देखने को मिल रही है। मां दुर्गा की विधिवत आराधना के साथ-साथ पंडाल परिसर में प्रतिदिन रंगारंग सांस्कृतिक और भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पूरी कॉलोनी के लोग एकजुट होकर शामिल हो रहे हैं।


​Adityapur Ward 23: आदित्यपुर: वार्ड 23 कल्पनापुरी में ₹11.14 लाख की लागत से बनेगी पीसीसी और पेवर्स ब्लॉक सड़क; विकास को गति देने में जुटे डिप्टी मेयर अंकुर सिंह और पार्षद अवधेश सिंह

स्थानीय वार्ड 23 के पार्षद अवधेश सिंह ने उत्सव की जानकारी देते हुए बताया कि कल्पना पुरी दुर्गा पूजा की सबसे बड़ी खासियत यहां की नारी शक्ति है। उन्होंने कहा कि इस पूरे आयोजन की बागडोर महिलाओं और बहनों के हाथों में रहती है, जबकि पुरुष वर्ग केवल उनके सहयोगी की भूमिका निभाते हैं। अष्टमी के दिन उमड़ी भारी भीड़ और बच्चों व बुजुर्गों के उत्साह को साझा करते हुए पार्षद ने कहा कि नौ दिनों तक मां की पूजा-अर्चना करने का वास्तविक फल तभी मिलेगा, जब हम अपने घरों में मां, बहन और बेटियों का सम्मान करें और समाज में महिलाओं को सुरक्षा व आदर दें।

​वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश झा ने बताया कि कल्पना पुरी में इस वर्ष दुर्गा पूजा का तीसरा वर्ष मनाया जा रहा है। उन्होंने अतीत को याद करते हुए कहा कि पहले कॉलोनी के लोग पूजा के दौरान अलग-अलग स्थानों पर चले जाते थे और समाज में वैसी एकजुटता नहीं बन पाती थी। इसी को देखते हुए महिलाओं ने एक साथ मिलकर स्थानीय स्तर पर इस पूजा की नींव रखी, ताकि सभी लोग शाम को एकत्र होकर मां की आराधना कर सकें और सुख-दुख साझा कर सकें।

​पंडाल में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां और पूरे समाज का यह सौहार्दपूर्ण माहौल कल्पना पुरी की इस पूजा को पूरे आदित्यपुर में एक अनुकरणीय पहचान दिला रहा है।

http://Adityapur:आदित्यपुर हरिओम नगर में 10 हजार हांडियों से सजा मां भवानी यूथ क्लब का पंडाल,अनूठे इको-फ्रेंडली दुर्गा पूजा पंडाल का फीता काटकर हुआ भव्य उद्घाटन,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *