Chaibasa (चाईबासा) : झारखंड सरकार द्वारा हाल ही में लागू की गई नई शराब नीति का प्रभाव अब ज़मीन पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। शराब के दामों में हुई बढ़ोतरी के कारण गुवा, बड़ाजामदा, किरीबुरू सहित सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित राज्य के शराब दुकानों की बिक्री में 30 से 40 प्रतिशत तक की भारी गिरावट दर्ज की गई है।
उपभोक्ता अब कम कीमत पर शराब खरीदने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में पड़ोसी राज्य ओडिशा का रुख कर रहे हैं, जिससे झारखंड सरकार को राजस्व नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।










