सरायकेला: सदर अस्पताल में स्थायीकरण समेत 15 सूत्री मांगों के समर्थन में सहियाओ का आमरण अनशन शुरू

सरायकेला: स्थायी वेतन समेत 15 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत स्वास्थ्य सहियाओ ने शुक्रवार से सरायकेला सदर अस्पताल के समक्ष अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की शुरुआत की है.

झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सहिया संघ के बैनर तले 23 जनवरी से राज्य भर में अपने मांगों के समर्थन में सहिया आंदोलनरत हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार से सरायकेला जिले में भी सैकड़ों सहियाओ ने अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की शुरुआत की है। इनके प्रमुख मांगों में प्रोत्साहन राशि के बदले 18 हजार प्रति माह वेतन मान। 50 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, सहिया साथी के कार्य दिवस 30 दिन के साथ 24 हज़ार वेतनमान ,पीएफ की सुविधा समेत 15 सूत्री मांग शामिल है। आंदोलनरत सहियओ ने बताया कि स्वास्थ्य योजनाओं को शत-प्रतिशत पूरा करने में इनकी भूमिका है बावजूद इसके इनकी अनदेखी सरकार द्वारा की जा रही है। अनिश्चितकालीन आमरण अनशन आरती सिंह, यासमीन खातून, रोमा ,गीता ,आशा, अर्चना ,मिष्टी गौरी के नेतृत्व में किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *