DIG INSPECTION: कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा गम्हरिया थाना पहुंचे निरीक्षण करने 

गम्हरिया: कोल्हान प्रमंडल के डीआईजी अजय लिंडा अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को गम्हरिया थाना वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे. जहां मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा डीआईजी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया।

निरीक्षण कार्यक्रम में पहुंचने पर डीआईजी के साथ सरायकेला एसपी आनंद प्रकाश एसडीपीओ हरविंदर सिंह भी शामिल हैं जहां गम्हरिया थाना प्रभारी राजीव कुमार द्वारा सभी वरीय पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। दिन भर चलने वाले इस निरीक्षण कार्यक्रम में डीआईजी लंबित कांडों की समीक्षा करेंगे। साथ पुलिस पदाधिकारियों को विशेष तौर पर निर्देशित किया जाएगा। इससे पूर्व मुख्यमंत्री के 30 जनवरी को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भी जिला पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष तौर पर तैयारियां की जा रही है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *