जमशेदपुर : घर में लगी आग, सारा सामान जलकर राख

Jamshedpur :- उलीडीह थाना अंतर्गत रामकृष्ण कॉलोनी में रहने वाले शिबू प्रमाणिक के घर में सोमवार रात अचानक आग लग गई. इस घटना में उनके घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया.

घटना की सूचना तुरंत ही अग्निशमन विभाग और पुलिस को दी गई. जिसके बाद तत्काल दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया. बताया जा रहा है कि दीपावली को लेकर जलाए गए दीये से ही घर में आग लगी है.

इधर, आग लगने के कारण बस्ती में अफरा तफरी मची रही. अगलगी की इस घटना में लाखों का सामान जलकर राख हो गए है. गृहस्वामी शिबू प्रमाणिक ने बताया कि वे लोग दीया जलाकर घर के पिछले हिस्से में चले गए थे. पड़ोसियों ने उन्हें घर में आग लगने की जानकारी दी. इसके बाद वे तुरंत ही मौके पहुंचे और अग्निशमन विभाग को सूचना दी. उन्होंने बताया कि इस घटना में उनके घर में मौजूद कई सामान समेत नकद रुपए जलकर राख हो गए है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ