काबरागुटु में बनेगी पीसीसी सड़क, ग्रामीणों में हर्ष, विधायक दीपक बिरुवा ने किया पीसीसी सड़क का शिलान्यास

Chaibasa : सदर प्रखंड के काबरागुटु में सामडसाई संकोपी से अरगाबासा तक करीब दो किलोमीटर पीसीसी सड़क बनेगी। इससे ग्रामीणों में काफी हर्ष है। सोमवार को सदर विधायक माननीय श्री दीपक बिरुवा ने सोमवार को इसका शिलान्यास किया. इस मौके पर उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और समाधान की दिशा में सार्थक प्रयास का भरोसा दिया. लोगो ने भी पीसीसी सड़क का शिलान्यास होने पर खुशी जताते हुए विधायक के प्रति आभार जताया. बहुप्रतीक्षित सड़क को विधायक जी ने ग्रामीणों की मौजूदगी में नारियल फोड़कर शिलान्यास किया.

विधायक जी ने कहा कि इस सड़क के बन जाने से इस क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों को सीधे तौर पर इसका लाभ मिलेगा. लोगों को कादा-कीचड़ से मुक्ति मिल जाएगी. शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार में उन्हें काफी सुगमता हो जाएगी. मौके पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र के हर जगह पर सड़कों का जाल बिछाया जाएगा. इससे गांव के लोगों को आने-जाने में किसी तरह की समस्या नहीं होगी. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की ओर से जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लोगों को लाभ लेने को कहा. अगर किसी तरह की समस्या हो तो मुझसे सम्पर्क कर सकते हैं.

विधायक ने वहां मौजूद संवेदक से कहा कि सड़क का निर्माण गुणवत्तापूर्ण हो. निर्माण कार्य में अनियमितता नहीं बरती जाए. ससमय सड़क निर्माण कार्य को पूरा किया जाए. मौके राजा सुंडी कांडे सुंडी, महेंद्र सुंडी, मोटू सुंडी, सुरा बानसिंह, रेंसो बालमुचू, लादू सुंडी, गारदी मुंडा समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *