आदित्यपुर: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, फायर बिग्रेड ने फौरन पाया काबू

Adityapur: आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत रोड नंबर 12 स्थित आरएन त्रिपाठी के घर में बुधवार सुबह शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई. स्थानीय लोगों के प्रयास और फायर बिग्रेड के तत्काल पहुंचने से आग को बुझाया जा सका.
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार रोड नंबर 12 निवासी आरएन त्रिपाठी के मकान संख्या 32/1/6 मे आगजनी की घटना हुई। जहां इनके घर में रखे फ्रिज में शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते कुछ अन्य सामान भी जलने लगे। घरवालों की तत्परता और स्थानीय लोगों के प्रयास से फौरन आग पर काबू पाया गया। इस बीच झारखंड अग्निशमन दल की टीम के मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। इधर रिहायशी इलाके में आगजनी की घटना से अफरातफरी का माहौल मच गया। घटना की सूचना पाकर नगर निगम के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह और भाजपा नेता निरंजन मिश्रा भी मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने स्थानीय युवकों के प्रयास से आग बुझाने में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप