Forest Fire: सरायकेला तामाडूंगरी पहाड़ी में फैल रही लगी आग, लोगों में भय का माहौल

सरायकेला: थाना क्षेत्र अंतर्गत तामाडूंगरी पहाड़ी के जंगल में शुक्रवार शाम से आग लगी है. जो धीरे-धीरे फैल रही है. जंगल की आग के फैलने से आसपास के लोगों मे डर का माहौल व्याप्त है.
बताया जाता है कि सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत कालिया डूंगरी के पास  तामाडूंगरी पहाड़ी के सूखे पत्तों में शुक्रवार शाम अंधेरा होने पर लोगों ने आग की लपटें देखी हैं। जो धीरे-धीरे फैलती जा रही है। फिलहाल आग बुझाने का कोई उपाय नहीं किया गया है। नतीजतन लोगों में डर का माहौल व्याप्त है। बता दे  तामाडूंगरी पहाड़ी के पास बस्ती में रह रहे लोगों ने जंगल में आग लगने की जानकारी आसपास के क्षेत्र के लोगों को दी है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक आग बुझाने फायर बिग्रेड नहीं पहुंच सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *