सरायकेला जिले में ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ करना  प्राथमिकता:  ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजेश सिंह

सरायकेला: जिले का नया  ट्रैफिक प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह को बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा शुक्रवार को कार्यालय आदेश जारी करते हुए इंस्पेक्टर राजेश सिंह को ट्रैफिक का प्रभार सौंपा गया।

कार्यालय आदेश प्राप्त होने के बाद इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने गम्हरिया थाना स्थित ट्रैफिक थाना में योगदान दिया। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के क्रम में कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ करना पहली प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक जवानों की संख्या बल कम है। बावजूद इसके बेहतर तरीके से ट्रैफिक व्यवस्था स्थापित हो इसे लेकर प्रयास किए जाएंगे। गौरतलब है कि इससे पूर्व सुषमा कुमारी को ट्रैफिक थाना का प्रभार दिया गया था। इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह 94 बैच के पुलिस पदाधिकारी हैं।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *