दीपावली और छठ महापर्व के शांतिपूर्ण समापन पर पुरेंद्र नारायण सिंह ने जिला प्रशासन को दी बधाई

कुल्लूपटांगा छठ घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगाया गया सेवा शिविर; चेंजिंग रूम, पथ प्रकाश और पार्किंग की रही समुचित व्यवस्था

आदित्यपुर: लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा और दीपावली के शांति, सद्भाव व भाईचारे के साथ संपन्न होने पर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं आदित्यपुर गम्हरिया विकास समिति के अध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने जिला प्रशासन और स्थानीय जनता के प्रति आभार प्रकट किया है।

उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए उपायुक्त नितिश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी, एडीसी जयवर्धन कुमार, एसडीएम अभिनव प्रकाश, नगर आयुक्त एजाज अनवर, एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज, अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार, आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजू, आरआईटी थाना प्रभारी रविकांत पाराशर सहित आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के समस्त नागरिकों को बधाई दी।

 

 

इस अवसर पर कुल्लूपटांगा छठ घाट पर ‘श्री श्री राम मंदिर नव युवक दुर्गा पूजा एवं काली पूजा कमेटी’ के संरक्षक पुरेंद्र नारायण सिंह तथा अध्यक्ष विनय कृष्ण राजू के नेतृत्व में छठव्रतियों और श्रद्धालुओं के सेवार्थ एक विशेष शिविर लगाया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नदी के बेड में चेंजिंग रूम, घाट तक जाने वाले मार्गों पर पर्याप्त पथ प्रकाश (स्ट्रीट लाइट) और घाट के निकट समुचित पार्किंग की व्यवस्था की गई थी। साथ ही, सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिला प्रशासन द्वारा घाट पर तैराकों और गोताखोरों की भी तैनाती की गई थी।

 

 

इस सेवा शिविर में सरायकेला के एडीसी जयवर्धन कुमार और गम्हरिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) श्रवण झा ने विशेष रूप से शिरकत की। शिविर को सफल बनाने में कमेटी के ओम प्रकाश सिंह, सुरेश धारी, संतोष कुमार चौबे, स्वप्निल सिंह, देव प्रकाश, अधिवक्ता संजय कुमार, मिथिलेश झा, अखिलेश झा, संजय महतो, अजय सिंह, राजेश्वर पंडित, फौजी शैलेंद्र सिंह, विनय श्रीवास्तव, अमित सिंह, आशीष झा, सागर सिंह और उमेश सिंह ने सक्रिय योग

दान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *