Adityapur News: छठ महापर्व को लेकर आरआईटी थाना प्रभारी रविकांत पाराशर रहे मुस्तैद, खुद संभाला ट्रैफिक और सुरक्षा का मोर्चा

रोड नंबर 7 और कुलूपटाँगा छठ घाट पर घंटों डटे रहे थाना प्रभारी, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग और गोताखोरों की रही विशेष व्यवस्था

​
​आदित्यपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए आरआईटी पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद नजर आई।

आदित्यपुर: जयप्रकाश उद्यान छठ घाट पर प्रवीण सिंह सेवा संस्थान का भव्य सेवा शिविर, 350 व्रतियों को मिला पीतल का लोटा और पूजन सामग्री


आरआईटी थाना प्रभारी रविकांत पाराशर ने स्वयं घाट में उतरकर सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग और ट्रैफिक नियंत्रण की कमान संभाली।

​छठ महापर्व के दौरान थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रमुख छठ घाटों, विशेष रूप से रोड नंबर 7 एवं कुलूपटाँगा छठ घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या जाम की स्थिति से बचने के लिए थाना प्रभारी रविकांत पाराशर घंटों तक घाटों और मुख्य मार्गों पर डटे रहे। उन्होंने न केवल खुद खड़े होकर ट्रैफिक का सुचारू संचालन कराया, बल्कि वाहनों के लिए निर्धारित स्थलों पर व्यवस्थित पार्किंग भी सुनिश्चित की, जिससे छठ व्रतियों और उनके परिजनों को घाट तक पहुँचने में कोई असुविधा न हो।

​सुरक्षा के दृष्टिकोण से घाटों पर चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई थी। इसके अतिरिक्त, नदी में किसी भी संभावित अप्रिय घटना या दुर्घटना से निपटने के लिए थाना प्रभारी के निर्देश पर प्रशिक्षित गोताखोरों की टीम को भी छठ घाटों पर मुस्तैद रखा गया था। पुलिस प्रशासन की इस सक्रियता और संवेदनशीलता की स्थानीय लोगों और छठ व्रतियों ने जमकर सराहना की।

http://आदित्यपुर के सालडीह मांझीटोला छठ घाट पर ‘उद्गम’ का सेवा शिविर, व्रतियों के लिए की गई चाक-चौबंद व्यवस्था​

One Response

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *