आदित्यपुर-2 में नवनिर्मित कृत्रिम छठ घाट का भव्य उद्घाटन, उपमहापौर अंकुर सिंह ने श्रद्धालुओं को समर्पित किया

रोड नंबर 12 और 14 में तैयार घाट से स्थानीय व्रतियों को मिलेगी बड़ी राहत, युवाओं के सहयोग से हुई आकर्षक साज-सज्जा

 

​आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत आदित्यपुर-2 के रोड नंबर 12 और 14 में नवनिर्मित कृत्रिम छठ घाट का विधिवत उद्घाटन उपमहापौर श्री अंकुर सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर उनके साथ आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह भी मौजूद थे।

Adityapur News: छठ महापर्व को लेकर आरआईटी थाना प्रभारी रविकांत पाराशर रहे मुस्तैद, खुद संभाला ट्रैफिक और सुरक्षा का मोर्चा

अतिथियों ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर घाट को छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं को समर्पित किया।
​क्षेत्र में लंबे समय से कृत्रिम छठ घाट की मांग की जा रही थी। उपमहापौर अंकुर सिंह और निगम पदाधिकारियों के विशेष प्रयासों से छठ महापर्व से पूर्व ही घाट का निर्माण पूरा कर इसमें स्वच्छ जल भरवाया गया। इस पहल से स्थानीय निवासियों में हर्ष का माहौल है और उन्होंने नगर निगम के प्रति आभार जताया है।

​इस मौके पर उपमहापौर अंकुर सिंह ने कहा कि निगम द्वारा पूरे क्षेत्र में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने का हरसंभव प्रयास किया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस वर्ष के अनुभवों से सीख लेते हुए अगले वर्ष व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा। कार्यक्रम में नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे, जिन्होंने पूर्व में भी ऐसे घाटों के निर्माण की मांग उठाई थी।

​घाट की साफ-सफाई और आकर्षक सजावट में नितीश पांडेय, घनश्याम गोप, नवीन कुमार उर्फ छोटू, राजू सिंह, अभिषेक सिंह, सूरज झा और आदित्य कुमार सहित अन्य युवाओं का सराहनीय योगदान रहा।

​उद्घाटन समारोह में भाजपा नेता स्वप्निल सिंह, समाजसेवी निरंजन मिश्रा, इंजीनियर संजय कुमार, टाटा वर्कर्स यूनियन के प्रमोद सिंह, वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष राजमंगल ठाकुर, प्रवीण पंडित, प्रकाश रंजन, जे.पी. सिंह, मृत्युंजय पांडेय, अरविंद सिन्हा, संजीव झा, शेखर सिंह, विनोद शंकर मिश्रा और विश्वजीत मजूमदार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

http://आदित्यपुर के सालडीह मांझीटोला छठ घाट पर ‘उद्गम’ का सेवा शिविर, व्रतियों के लिए की गई चाक-चौबंद व्यवस्था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *