आदित्यपुर के सालडीह मांझीटोला छठ घाट पर ‘उद्गम’ का सेवा शिविर, व्रतियों के लिए की गई चाक-चौबंद व्यवस्था

पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह बॉबी और एसिया अध्यक्ष इंदर अग्रवाल के नेतृत्व में जुटी टीम; सुरक्षा के लिए 6 गोताखोर तैनात, महिला व्रतियों के लिए बने अस्थायी चेंजिंग रूम

​
​आदित्यपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर आदित्यपुर स्थित सालडीह मांझीटोला छठ घाट पर ‘उद्गम सामाजिक संस्था’ (“एक कदम प्रगति की ओर”) के तत्वावधान में एक भव्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया।

आदित्यपुर: जयप्रकाश उद्यान छठ घाट पर प्रवीण सिंह सेवा संस्थान का भव्य सेवा शिविर, 350 व्रतियों को मिला पीतल का लोटा और पूजन सामग्री

पूर्व उप महापौर सह भाजपा नेता अमित सिंह (बॉबी सिंह) एवं एसिया अध्यक्ष इंदर अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में हजारों छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा तथा सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा गया।
​आयोजन समिति द्वारा छठ घाट के निर्माण और मरम्मत कार्य के साथ-साथ संपूर्ण परिसर की व्यापक साफ-सफाई कराई गई। श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने के लिए पूरे मार्ग और घाट पर आकर्षक विद्युत सज्जा व पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की गई थी। महिला व्रतियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाट परिसर में विशेष रूप से अस्थायी चेंजिंग रूम भी बनाए गए।
​इसके अतिरिक्त, नदी में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के तहत घाट पर छह कुशल गोताखोरों की तैनाती की गई थी। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान सुबह श्रद्धालुओं के बीच निःशुल्क चाय, शुद्ध पेयजल और नाश्ते का वितरण किया गया, जिसकी स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की।

​इस अवसर पर पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह बॉबी ने कहा कि छठी मैया की असीम कृपा से बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाट पर पहुंच रहे हैं। भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संस्था की पूरी टीम निःस्वार्थ भाव से सेवा में जुटी है। उन्होंने समस्त आदित्यपुर वासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

 

​http://छठ महापर्व को लेकर आरआईटी पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी रविकांत परासर के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *