प्रथम नथमल सिंघानिया जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता, फाईटर्स को पराजित कर सिंहभूम चैलेंजर्स बना चैंपियन

Chaibasa (चाईबासा): पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सुशील कुमार सिंघानिया द्वारा प्रायोजित नथमल सिंघानिया जिला अंडर -16 क्रिकेट प्रतियोगिता में फाईनल में आज सिंहभूम चैलेंजर्स ने सिंहभूम फाईटर्स को 48 रनों से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया.


चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए आज के फाईनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिंहभूम चैलेंजर्स की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए. फैजान सोहैल अंसारी ने चार चौके तथा दो छक्के की सहायता से सर्वाधिक 40 रनों की पारी खेली. अन्य बल्लेबाजों में शिवम लाल विश्वकर्मा ने 38, विप्लव मंडल ने 29, कप्तान कृपा सिंधु चंदन ने 28 तथा देवजीत डे ने 18 रनों का योगदान दिया. सिंहभूम फाईटर्स की ओर से समरेश महतो तथा त्रिनाथ प्रधान ने दो-दो एवं नवदीप कैवर्ट और अभिनव महतो ने एक-एक विकेट हासिल किए.


जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिंहभूम फाईटर्स की टीम 32.1 ओवर में 173 रन बनाकर आल आउट हो गई. हलांकि जिशान अहमद ने चार चौके एवं एक छक्का की मदद से 62 रन तथा गौरव कुमार पान ने सात चौके की सहायता से 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जिताने का भरपूर प्रयास किया पर अन्य बल्लेबाजों की असफलता ने टीम की लुटिया डुबो दी. इन दोनों बल्लेबाजों को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच पाया. सिंहभूम चैलेंजर्स की ओर से मो० इरफान ने 48 रन देकर तीन विकेट हासिल किए. फैजान सोहैल अंसारी एवं अर्पण मुकुट बालमुचू को दो-दो सफलता हाथ लगी.


मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता टीम को कोल्हान के प्रमण्डलीय आयुक्त हरि कुमार केशरी ने तथा उपविजेता टीम को पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने ट्राफी के साथ-साथ व्यक्तिगत पुरस्कार देकर सम्मानित किया. मैच के दोनों अंपायर तथा स्कोरर को उपविकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा ने तथा ग्राउंड्समैन को जिला शिक्षा पदाधिकारी टोनी प्रेमराज टोप्पो ने पुरस्कृत किया.

फाईनल मैच के प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार सिंहभूम चैलेंजर्स के फैजान सोहैल अंसारी को, सर्वश्रेष्ठ बैटर का पुरस्कार सिंहभूम टर्मिनेटर्स के हितेष वैद्य को, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ का पुरस्कार सिंहभूम चैलेंजर्स के मो० इरफान को तथा मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार सिंहभूम फाईटर्स के गौरव कुमार पान को दिया गया. ये सारे पुरस्कार मुख्य अतिथि ने प्रदान की.


इससे पूर्व जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मुकुंद रुंगटा ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रमण्डलीय आयुक्त हरि कुमार केशरी को, उपाध्यक्ष डाक्टर विजय कुमार मूँधड़ा ने उपायुक्त कुलदीप चौधरी को, सुशील कुमार सिंघानिया ने उपविकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा को तथा कोषाध्यक्ष सुप्रियो फौजदार ने जिला शिक्षा पदाधिकारी टोनी प्रेमराज टोप्पो को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. पुरस्कार वितरण समारोह में मंच का संचालन जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने की.

Share करें

✓ Link copy हो गया!
प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत