Gamharia Fake Vanshvali Case: गम्हरिया में जिंदा व्यक्ति को कागजों में किया गया ‘मृत’ घोषित, जमीन हड़पने की बड़ी साजिश,जांच शुरू

सरायकेला : सरायकेला जिले स्थित गम्हरिया (Gamharia) अंचल कार्यालय में उस वक्त स्थिति अजीबोगरीब हो गई, जब एक व्यक्ति ने खुद को जीवित साबित करने के लिए अधिकारियों के सामने गुहार लगाई। मामला जमीन के नामांतरण से जुड़ा है, जिसमें जालसाजी की सारी हदें पार कर दी गई हैं।

Adityapur Entrepreneur son Missing: आदित्यपुर के उद्यमी का पुत्र लापता, NH-33 पर मिली लावारिस कार, किडनैपिंग की आशंका, सरायकेला-जमशेदपुर पुलिस की संयुक्त जांच शुरू

Gamharia Fake Vanshavali Case

दस्तावेजों में कर दिया मृत घोषित

पीड़ित पद्मलोचन मंडल अपने पुत्र सुजीत मंडल के साथ अंचल कार्यालय पहुंचे और एक दाखिल-खारिज मामले पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। हैरानी तब हुई जब यह सामने आया कि संबंधित जमीन के दस्तावेजों में न केवल पद्मलोचन मंडल को मृत घोषित कर दिया गया है, बल्कि उन्हें ‘निसंतान’ (बिना संतान के) भी बताया गया है। जबकि सच्चाई यह है कि पद्मलोचन पूरी तरह स्वस्थ और जीवित हैं और उनका पुत्र स्वयं उनके साथ वहां खड़ा था।

Gamharia Fake Vanshavali Case

लगाया गंभीर आरोप

पद्मलोचन मंडल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व पार्षद ममता बेज द्वारा एक फर्जी वंशावली तैयार कर उसे अंचल कार्यालय में प्रस्तुत किया गया है। इस फर्जीवाड़े का मुख्य उद्देश्य उनकी कीमती जमीन को गलत तरीके से अपने नाम कराना यानी अवैध नामांतरण करना है। उन्होंने इसे अपनी संपत्ति हड़पने की एक गहरी साजिश करार दिया है।

प्रशासन गंभीर

​इस खुलासे के बाद अंचल कार्यालय के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने आनन-फानन में संबंधित दस्तावेजों की जांच के आदेश दे दिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों को भी सूचित किया गया है। प्रशासन का कहना है कि वंशावली और अन्य दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

http://BJP Seraikela News: हरे कृष्णा प्रधान को मिली सरायकेला भाजपा की कमान, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत संगठन की मजबूती पर दिया जोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *