GAMHARIYA SAD NEWS: गम्हरिया जगन्नाथपुर पंचायत की बीमार चल रही मुखिया सिमरन सामड का निधन ,क्षेत्र में शोक की लहर

Gamhariya:गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत जगन्नाथपुर पंचायत की नवनिर्वाचित मुखिया सिमरन सामड का शनिवार शाम टीएमएच अस्पताल में इलाज के क्रम में निधन हो गया।

मुखिया सिमरन सामड बीते 8 जनवरी से टीएमएच अस्पताल में इलाजरत थी .बताया जाता है कि लीवर बीमारी से ग्रसित होने के कारण शनिवार शाम उन्होंने दम तोड़ दिया .इस घटना से पूरे जगन्नाथपुर पंचायत में शोक की लहर है .इधर मुखिया सिमरन सामड के पति चंद्रमोहन सामड ने बताया कि फिलहाल शव को टीएमएच के शीत गृह में रखा गया है। जहां कल रविवार को शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। मामले की जानकारी प्राप्त होने पर टीएमएच अस्पताल में क्षेत्र के लोगों की भीड़ उमड़ी है। इस घटना से सभी शोकाकुल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *