सोनुआ के लोंजो में अवैध संबध को लेकर पति ने पत्नी के प्रेमी की कुल्हाड़ी से काटकर किया हत्या

Chaibasa:- सोनुआ के लोंजो गाँव में अवैध संबध को लेकर पति ने अपने पत्नी के प्रेमी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दिया। घटना शुक्रवार देर रात की है।

 

जानकारी के मुताबिक सोनुआ के सेगईसाई गाँव के युवक श्यामलाल हेम्ब्रम का लोंजो गाँव के विश्वनाथ सुंडी की पत्नी के साथ अवैध संबंध था। शुक्रवार रात को श्यामलाल उससे मिलने लोंजो गाँव महिला के घर गया था। इस दौरान विश्वनाथ सुंडी ने अपनी पत्नी के साथ श्यामलाल को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया। जिसके बाद उसके साथ मारपीट करते हुए घर के पास पेड़ में बाँध दिया और कुल्हाड़ी से गले में हमला कर हत्या कर दिया। शनिवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को बरामद करने के साथ ही आरोपी विश्वनाथ सुंडी को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी मौके से जब्त कर लिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज कर हत्याकांड की छानबीन जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *