Adityapur: Jac 10 वी बोर्ड़ की परीक्षा में गायत्री शिक्षा निकेतन उच्च विद्यालय का रिजल्ट हुआ शत-प्रतिशत, आरती कुमारी  89% अंक लाकर बनी स्कूल टॉपर

Adityapur:गायत्री शिक्षा निकेतन उच्च विद्यालय आदित्यपुर  के कुल 104 नियमित छात्र- छात्राओं ने JAC बोर्ड द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन

इस वर्ष भी विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा l  आरती कुमारी  89% अंक प्राप्त कर विद्यालय की टॉपर बनी. प्रिंस कुमार 88.2% अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं प्राची कुमारी 88%अंक प्राप्त  तृतीय टॉपर बनकर विद्यालय एवं अपने मां पिता को गौरवान्वित किया. विद्यालय के केवल चार बच्चे द्वितीय श्रेणी से तथा अन्य सभी बच्चे प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए.इस रिजल्ट को देखते हुए  विद्यालय के सचिव इंजीनियर सत्यप्रकाश सुधांशु ने विद्यालय के सभी कर्मठ ,जीवट शिक्षक -शिक्षिकाओं एवं सफल छात्र- छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाओं के साथ बधाई दिए हैं l

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ