प्रेमिका ने प्रेमी पर बनाया शादी करने का दबाव तो प्रेमी ने कर दी प्रेमिका की हत्या, जुर्म भी कबूला

Chaibasa :- पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव थाना क्षेत्र के घोडाबंधा पंचायत अंतर्गत हल्दिया गांव के कुबासाई टोला मे प्रेम-प्रसंग के चलते लगभग 21 वर्षीय युवती की हत्या कर दी गई. मृतक युवती का नाम मासुरी हेम्बम पिता सिमल हेम्बम है.

मालुम हो कि बुधवार रात लगभग 8 बजे युवती के प्रेमी पुर्णचंद्र हेम्बम लगभग 22 वर्षीये ग्राम कुबासाई निवासी ने प्रेमीका मासुरी हेम्बम को फोन के द्वारा अपने घर से बाहर बुलाकर घर से लगभग 500 फीट बादु बांध मांगुलोंगाई कच्ची नहर लेकर गया नहर में ही गला दबाकर और सर में मार्कर हत्या कर दी.
युवती की माँ मानी कुई ने बताई कि मेरी बेटी को रात में गांव के ही युवक पुर्णचंद्र हेम्बम ने धोखे मे फोन से बुलाकर ले गया और हत्या कर दिया. मेरी बेटी पांच माह की गर्भवती भी थी. रात में काफी देर तक खोजबीन की लेकिन नही मिली सूबह लगभग 4 बजे शौच के लिए नहर तरफ जा रही थी. उसी बीच बेटी की शव पड़ा मिला,घटना की जानकारी स्थानीये ग्रामीण मुंड़ा लक्ष्मण हेम्बम को उनके घर जाकर लगभग 6 बजे दिये. मेरी बेटी की हत्यारा पुर्णचंद्र हेम्बम को फांसी की सजा मिलनी चाहिए. मुड़ा मझगांव थाना को सूचना दी ।सूचना पाकर मझगांव थाना ने घटना स्थल पहुँचकर शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्मार्ट के लिए भेज दिये.

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि दोनों का पूर्व से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था युक्ति 5 माह की गर्भवती थी. वह आरोपी प्रेमी को शादी के लिए दबाव दे रहे थे आरोपी युवक ने बुधवार रात लगभग 8 बजे युवती को फोन कर जंगल किनारे नाले समीप बुलाया और उनकी हत्या कर दी जब हत्यारोपी युवती का हत्या कर रहा था. उस दौरान युवती जोर-जोर से चिल्ला रही थी. लेकिन जब कुछ गांव के लोग उस तरफ गए तो युवक ने लोगों को सामने आने से मना कर दिया और कहा कि इस लड़की को मैं मार दे रहा हूं, यहां कोई मत आना नहीं तो आप लोग को भी मैं मार दूंगा. उसके बाद सुबह में युवक ने अपने से ग्रामीण मुंडा के घर पहुंच कर अपने द्वारा हत्या की बात बताई और कहा कि मैंने जानबूझकर महिला का हत्या किया है. क्योंकि मुझे वह शादी का दबाव दे रही थी.

गुरुवार सुबह को ग्रामीण मुंडा लक्ष्मण हेंब्रम के द्वारा मझगांव थाने में हत्या का सूचना दी गई, सूचना उपरांत मझगांव पुलिस घटनास्थल पहुंचकर युवती का शव बरामद कर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया. उसके बाद आरोपी युवक को भी मझगांव पुलिस अपने साथ थाना लाकर पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में मंडल कारा चाईबासा भेज दिया गया.

मालूम हो कि मझगांव थाना क्षेत्र के अपराधी बेलगाम हो गए हैं आए दिन कहीं दुष्कर्म तो कहीं हत्या वाली घटनाएं घट रही है अपराधियों मे पुलिस का खौफ नहीं है. 1 महीने के दौरान ही कई घटनाएं घटी है, यहां तक की स्कूल की छात्राएं भी सुरक्षित नहीं है. अगर प्रशासन का यही रवैया रहा तो अपराधी सरेआम ऐसी हरकत करते रहेंगे और लोग दहशत में रहने को विवश होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *