झारखंड मजदूर संघर्ष संघ कार्यालय में मनाया गया डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती

गुआ। गुआ रेलवे मार्केट स्थित झारखंड मजदूर संघर्ष संघ कार्यालय में शाम को संघ के अध्यक्ष रामा पांडे एवं संघ के सदस्यों ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाया। इस दौरान डॉ भीमराव अम्बेडकर के फोटो पर माल्यार्पण कर किया। साथ ही मजदूरों को संबोधित करते हुए श्री पांडे ने डॉ भीमराव अम्बेडकर के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ भीमराव अम्बेडकर संविधान निर्माता के साथ समाज के शोषित, पिड़ीत व दबे-कुचले लोगों को समाज में पहचान व न्याय दिलाया था। उनके प्रयास से लोगों ने शिक्षा को अपने जीवन में अपनाया था। समाज से भेदभाव मिटा लोगों को प्रेम व भाईचारे के साथ जीने का राह दिखाया। उन्होंने 32 डिग्रीयां हासिल की थी। इस मौके पर अंतर्यामी महाकुड, राजेश यादव, लक्ष्मण गोस्वामी, खुशबू पात्रो, सीमा पूर्ती, कंचन पान, पार्वती दास, लक्ष्मी बड़ाईक, कल्पना दास, जयमनी बांकूड़ा सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *