Close Menu
  • Live Update
  • Districts
    • Adityapur
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • East Singhbhum
    • Seraikela-Kharsawan
    • West Singhbhum
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Facebook X (Twitter) Instagram
The News24 LiveThe News24 Live
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Orissa
  • Local
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • Jagnnathpur
    • Jamshedpur
    • Kharswan
    • Novamundi
    • Seraikela-Kharsawan
    • Adityapur
    • Chandil
  • India
  • Politics
  • Business
  • Election
  • Entertainment
  • Sports
  • Special Report
The News24 LiveThe News24 Live
  • Live Update
  • Districts
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Home - Chaibasa - ज्ञानचंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता, 2024-25, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर को पराजित कर संत जेवियर्स इंगलिश स्कूल सुपर डिवीजन में
Chaibasa

ज्ञानचंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता, 2024-25, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर को पराजित कर संत जेवियर्स इंगलिश स्कूल सुपर डिवीजन में

By The News24 Live11/05/2025Updated:11/05/2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
IMG 20250511 WA0019
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Chaibasa (चाईबासा) : पदम कुमार जैन द्वारा प्रायोजित 14वीं ज्ञानचंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत आज खेले गए ग्रुप-ए के अंतिम लीग मैच में संत जेवियर्स इंगलिश स्कूल, चाईबासा ने पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, चाईबासा को एक नजदीकी मुकाबले में मात्र तीन विकेट से पराजित कर सुपर डिवीजन में अपना स्थान पक्का कर लिया। संत जेवियर्स इंगलिश स्कूल की ये लगातार तीसरी जीत है।

ज्ञानचंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता 2024-25: संत विवेका स्कूल ने पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर को हराया

पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए आज के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की पूरी टीम 17.4 ओवर में मात्र 70 रन पर ढेर हो गई। अर्या राज (14 रन) एवं निलेश कुमार दास (13 रन) को छोड़कर अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच पाया। संत जेवियर्स इंगलिश स्कूल की ओर से गौरव कुमार पान ने 4 रन देकर तीन विकेट तथा चितेश सरकार ने 15 रन देकर तीन विकेट हासिल किए तथा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की टीम को सस्ते में समेटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

IMG 20250511 WA0018

जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी संत जेवियर्स इंगलिश स्कूल ने 11.4 ओवर में 74 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया हलांकि इस प्रयास में उन्होंने अपने सात विकेट भी गंवाए। इस टीम की ओर से कप्तान तंजील नोमन ने 19 तथा उमर अयान इम्तियाज ने 11 रनों की पारी खेली। शिशु विद्या मंदिर की ओर से गेंदबाजी करते हुए उज्जवल कुमार शर्मा ने 13 रन देकर तीन विकेट तथा निलेश कुमार दास ने 13 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में संत जेवियर्स इंगलिश स्कूल के गौरव कुमार पान को उसकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर अॉफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। ये पुरस्कार संत जेवियर्स इंगलिश स्कूल के खेल शिक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा ने प्रदान की।

http://14वीं ज्ञानचंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता, 2024-25 : सुरजमल जैन डी० ए० वी० पब्लिक स्कूल की लगातार दूसरी जीत

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
#cricket #cricket league chaibasa chaibasa news jharkhand jharkhand news west singhbhum
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
The News24 Live
  • Website

Journalist

Related Posts

Saraikela Villagers Protest: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना के विरोध में ग्रामीणों गोल बंद

08/12/2025

Adityapur JNFF 2025: झारखंड राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव का भव्य शुभारंभ,श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में सिनेमा और संस्कृति का संगम

08/12/2025

Adityapur Housing Board Crisis: डब्लू टाइप फ्लैट्स को ‘जर्जर’ बताकर विस्थापन के खिलाफ निवासियों ने मंत्री से लगाई गुहार

08/12/2025

LATEST UPDATE

Saraikela Villagers Protest: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना के विरोध में ग्रामीणों गोल बंद

08/12/2025

Adityapur JNFF 2025: झारखंड राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव का भव्य शुभारंभ,श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में सिनेमा और संस्कृति का संगम

08/12/2025

Adityapur Housing Board Crisis: डब्लू टाइप फ्लैट्स को ‘जर्जर’ बताकर विस्थापन के खिलाफ निवासियों ने मंत्री से लगाई गुहार

08/12/2025

असाध्य रोग समिति की बैठक में दो मरीजों के इलाज हेतु 7.42 लाख रुपये की मंजूरी जरूरतमंदों को अधिक लाभ देने के लिए सदर अस्पताल प्रवेश द्वार पर लगाए जाएं बैनर-फ्लेक्स : राजा राम गुप्ता

08/12/2025

Adityapur PMAY: प्रधानमंत्री आवास योजना 120 लाभुकों को 31 दिसंबर तक जमा करनी होगी एकमुश्त राशि

08/12/2025

Saraikela Gamharia News: रक्षा कुमारी और स्मिता दास ने राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में मारी बाजी, जीते गोल्ड मेडल

08/12/2025

आदित्यपुर फुटबॉल टूर्नामेंट : आज़ाद मैदान को स्टेडियम में विकसित किया जाएगा – पुरेंद्र नारायण सिंह

07/12/2025

साइबर ठगी : चाईबासा पुलिस ने 16.92 लाख की ठगी मामले में दूसरे साइबर अपराधी को पाकुड़ से दबोचा

07/12/2025
© 2025 thenews24live.com. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Adsense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

%d