हॉस्टल टीम ने जीता आरडीटीटीईसी प्रीमियर क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब फाइनल में मेकाट्रॉनिक्स बी को 18 रन से दी मात

जमशेदपुर / गोलमुरी: आरडी टाटा तकनीकी शिक्षा केंद्र (RDTTEC), गोलमुरी में आयोजित अंतर-विभागीय प्रीमियर क्रिकेट टूर्नामेंट में हॉस्टल टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चैम्पियनशिप पर कब्जा जमाया। फाइनल मुकाबले में टीम ने मेकाट्रॉनिक्स बी को 18 रन से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की।

एस.आर. रूंगटा बी-डिविजन लीग 2025-26: आमर्त्य चौधरी का शतक, चाईबासा क्रिकेट क्लब 109 रन से विजेता

प्रीमियर क्रिकेट टूर्नामेंटफाइनल मुकाबले में ज़बरदस्त रोमांच

निर्धारित 5 ओवरों के फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए हॉस्टल टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 62 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। टीम के प्रमुख बल्लेबाज आकाश यादव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अत्यंत कम गेंदों में 45 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसने विपक्षी टीम पर गहरा दबाव बना दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेकाट्रॉनिक्स बी की टीम हॉस्टल के तेज गेंदबाजों के आगे संघर्ष करती नजर आई और निर्धारित समय से पहले 44 रन पर सिमट गई। इस तरह हॉस्टल टीम ने 18 रन के अंतर से जीत दर्ज की।

रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले

सेमीफाइनल चरण में मुकाबले अत्यंत रोमांचपूर्ण रहे :

  • मेकाट्रॉनिक्स ए ने इलेक्ट्रॉनिक्स टीम को सुपर ओवर में हराया।

  • वहीं हॉस्टल टीम ने मेकाट्रॉनिक्स बी को पराजित कर फाइनल का टिकट हासिल किया।

पुरस्कार वितरण समारोह

प्रतियोगिता के समापन समारोह में उप-प्रधानाचार्य रमेश राय ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और पदक प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रधानाचार्या प्रीता जॉन ने खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों में अनुशासन, टीमवर्क और खेल भावना को मजबूत बनाते हैं तथा व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रीमियर क्रिकेट टूर्नामेंट

कार्यक्रम रहा सफल

यह टूर्नामेंट आरडी टाटा तकनीकी शिक्षा केंद्र के छात्रों की प्रतिभा, क्षमता और खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा तथा आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

http://चाईबासा 32वीं एस० आर० रूंगटा ए-डिवीजन लीग 2025-26 रोमांचक मुकाबले में लारसन क्लब ने 5 रनों से चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी पर दर्ज की जीत

वार्ड 23

Adityapur Ward 23Election: वार्ड 23 का चुनावी रण: ‘मोतियों का हार’ लेकर मैदान में उतरे प्रवीण सिंह, कल्पनापुरी में भ्रष्टाचार मुक्ति और प्रदूषण से आजादी का संकल्प; 11 सूत्रीय एजेंडे के साथ जनता के बीच पहुंचे प्रत्याशी

चुनावी शंखनाद

Adityapur RIT Mandal Bjp Office: चुनावी शंखनाद: आरआईटी मंडल में खुला भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी संजय सरदार का कार्यालय, वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में फीता काटकर हुआ उद्घाटन, पदयात्रा के जरिए दिखाया शक्ति प्रदर्शन

Adityapur Ward 9 Conspiracy: चुनावी साजिश या पारिवारिक विवाद? वार्ड 9 की प्रत्याशी राखी मार्डी ने ‘फरार’ होने की खबरों को नकारा, पति और राजनीतिक विरोधियों पर लगाया छवि धूमिल करने का गंभीर आरोप, थाने में लिखित शिकायत दर्ज