चाईबासा : पुलिस जवानों को नुकसान पहुंचाने को नक्सलियों ने लगाए थे आइईडी, बरामद कर किया नष्ट

Chaibasa : नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों को जिले के टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम सरजोमबुरू के जंगल क्षेत्र में 5 किलो के 1 आईईडी विस्फोटक को बरामद किया गया है. उक्त आइईडी को नक्सलियों ने पुलिस जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाया था.

इसे भी पढ़ें :- नक्सलियों ने लगाए गए 3 आइईडी को पुलिस जवानों को पुलिस ने किया बरामद, किया नष्ट

नक्सलियों के विरुद्ध एक संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है. अभियान में टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम सरजोमबुरू के आस-पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 5 किलो का 1 आइईडी बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है.

आइईडी

बता दें कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील होने की सूचना पुलिस को मिली थी. जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN, 26 BN, 190 BN, 11 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है.

http://चाईबासा: टोन्टो में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के लगाए गए आइईडी बम किया बरामद, उसी स्थान पर किया नष्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर चुनाव

Adityapur: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, शांतिपूर्ण मतदान जारी, मतदाताओं से की अपील: ‘लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें’

सरायकेला निकाय चुनाव

Saraikela Nikay Election 2026: सरायकेला निकाय चुनाव: सरायकेला नगर पंचायत में दिखा भारी उत्साह, 11 बजे तक 31.30% मतदान; आदित्यपुर में गति धीमी, जिले के तीनों निकायों में शांतिपूर्ण मतदान जारी, महिला और बुजुर्ग मतदाताओं की भागीदारी में सरायकेला सबसे आगे