चाईबासा : नक्सलियों के खिलाफ अभियान में जावनों ने 24 किलो के 3 IED और 18 स्पाइक होल किया बरामद

Chaibasa :- प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के खिलाफ पश्चिमी सिंहभूम जिले में जनवरी माह से ही लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में आज 24 किलो के 3 आईईडी और 18 स्पाइक होल बरामद किया गया. जिसे जावनों की बीडीडीएस टीम ने सतर्कता पूर्वक उसी स्थान पर नष्ट कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें :- नक्सलियों के खिलाफ अभियान में पश्चिमी सिंहभूम पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 4 आईईडी और 4 स्पाइक होल के सहित कई सामग्री बरामद

दरअसल, प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील होने की आसूचना पुलिस को मिली थी. जिसके बाद उक्त आसूचना के सत्यापन के लिए 11 जनवरी 2023 से चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 193 BN, 07 BN, 26 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान चला रही है.

नक्सलियों ने यंहा लगाए थे आईईडी
नक्सलियों ने यंहा लगाए थे आईईडी

इसी क्रम में 27 मई 2023 से अभियान टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम तुम्बाहाका एवं अंजदबेड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र एवं गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा एवं मारादिरी के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है. अभियान के दौरान आज को गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम हाथीबुरू से लोवाबेड़ा के आस-पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 2 IED बरामद किया. जिसमें से एक 10 किलो का IED, दूसरा 8 KG का 01 IED विस्फोटक थे. इसके साथ ही रास्ते में गढ़डा करके लोहे का रड और तीर 6 Spike Hole बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से बरामद सभी आईईडी और स्पाइक होल को उसी स्थान पर विनिष्ट कर दिया गया.

इधर, टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम तुम्बाहाका से सरजोमबुरू बीच में भी 5 से 06 KG का 01 IED विस्फोटक एवं रास्ते में गढ़डा करके लोहे का रड और तीर (12 Spike Hole) लगाया गया था. जिसे सुरक्षा बलों के द्वारा बरामद किया गया है एवं बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है. जिले में नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *