Chaibasa :- पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे नक्सलियों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है. अभियान के दौरान 4 आईईडी, 4 स्पाइक होल के अस्त भारी मात्रा में सामग्री बरामद किया गया. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने चाईबासा स्थित पुलिस केंद्र में प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी.
इसे भी पढ़ें :- नक्सलियों ने पुलिस जावनों को नुकसान पहुंचाने को लगाए थे 15 किलो के IED, जावनों ने बरामद कर किया नष्ट

उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, पतिराम मांझी, अमित मुण्डा, आसीम मण्डल, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगारिया, अश्विन इत्यादि का अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों के लिए भ्रमणशील होने की आसूचना मिली थी. जिसके बाद के आलोक में 11 जनवरी 2023 से चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 बटालियन, कोबरा 203 बटालियन झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 07 बटालियन, 26 बटालियन, 60 बटालियन, 112 बटालियन, 134 बटालियन, 157 बटा0, 174 बटालियन, 193 बटालियन, 197 बटालियन की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है.
