असाध्य रोग समिति की बैठक में दो मरीजों के इलाज हेतु 7.42 लाख रुपये की मंजूरी जरूरतमंदों को अधिक लाभ देने के लिए सदर अस्पताल प्रवेश द्वार पर लगाए जाएं बैनर-फ्लेक्स : राजा राम गुप्ता

Chaibasa (चाईबासा): मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के अंतर्गत सोमवार को सदर अस्पताल में उपाधीक्षक डॉ. शिवचरण हंसदा की अध्यक्षता में असाध्य रोग समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गंभीर रोगों से जूझ रहे दो मरीजों के इलाज हेतु कुल 7 लाख 42 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई।

Chaibasa : एसआर रूंगटा ग्रुप द्वारा नगरपालिका बंगला मध्य विद्यालय में स्वेटर वितरण कार्यक्रम संपन्न

सदर अस्पताल

समिति द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की विस्तृत जांच एवं समीक्षा के पश्चात निम्नलिखित मामलों को स्वीकृति प्रदान की गई—

  • खूंटपानी प्रखंड के लोहरदा निवासी दारा सिंह जामुदा (50 वर्ष), जो माउथ कैंसर से पीड़ित हैं एवं जिनका उपचार 111 सेव लाइफ हॉस्पिटल, आदित्यपुर में जारी है। इनके उपचार हेतु 5 लाख रुपये स्वीकृत किए गए।

  • चक्रधरपुर मिल्लत कॉलोनी निवासी अनबिया तबरेज (11 वर्ष), जो ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित हैं और मेहरबाई कैंसर हॉस्पिटल, जमशेदपुर में उपचाररत हैं। इनके इलाज हेतु 2.42 लाख रुपये स्वीकृत किए गए।

बैठक में झारखंड सरकार के मंत्री एवं चाईबासा विधायक श्री दीपक बिरुवा के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित अधिवक्ता राजा राम गुप्ता ने मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना का अधिक व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल के प्रवेश द्वार पर बैनर एवं फ्लेक्स लगाए जाने चाहिए, ताकि योजना की जानकारी समय पर मिल सके और अधिकाधिक जरूरतमंद लाभान्वित हो सकें

बैठक में मुख्य रूप से डॉ. बारियल मार्डी, डॉ. पॉलिना मुंडू, प्रधान लिपिक सुभाष सोरेन सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

http://Chaibasa : एसआर रूंगटा ग्रुप द्वारा नगरपालिका बंगला मध्य विद्यालय में स्वेटर वितरण कार्यक्रम संपन्न

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप