लोकसभा चुनाव 2024 में जमशेदपुर के निर्दलीय उम्मीदवार सौरव विष्णु सबसे ज्यादा शिक्षित, एनडीए और इंडी प्रत्याशी केवल इंटर पास

Jamshedpur : लोकसभा चुनाव 2024 में जमशेदपुर के निर्दलीय उम्मीदवार सौरव विष्णु सभी 25 उम्मीदवारों में से सबसे ज्यादा शिक्षित हैं। ये बी.टेक, एमबीए कर सबसे ज्यादा पढ़े लिखे हैं। राष्ट्रीय गठबंधन के दोनों उम्मीदवार सिर्फ इंटर पास हैं।

इसे भी पढ़ें :- जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र से सौरव विष्णु उतरे चुनावी मैदान में, बिगड़ सकता है समीकरण


जमशेदपुर लोकसभा चुनाव 2024 में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर भारी जन समर्थन जुटा रहे सौरव विष्णु सभी 25 प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा शिक्षित हैं। सौरव विष्णु के पास बीटेक के साथ एमबीए की भी डिग्री है, और 20 वर्षों तक अमेरिका में रहकर नौकरी करने का अनुभव भी है। अमेरिका से भारत लौटने के बाद सौरव विष्णु के सपनों का जमशेदपुर आज आजादी के 77 वर्षों के बाद भी पीने योग्य पानी, ट्रैफिक जाम और चिकित्सा के क्षेत्र में अस्तित्व की लड़ाई लड़ता नजर आया। और इसी बात ने सौरव विष्णु को जनप्रतिनिधि बनकर मातृभूमि का कर्ज़ उतारने को प्रेरित किया। चुनाव लड़ रहे कुल 25 उम्मीदवारों में एक पांचवी पास, तीन आठवीं पास, चार मैट्रिक पास, नौ इंटर पास, तीन ग्रेजुएट, तीन पोस्टग्रेजुएट, एक एलएलबी पास है।

जनसंपर्क अभियान चलाते सौरव विष्णु


वहीं सौरव विष्णु की शैक्षणिक योग्यता इन सभी प्रत्याशियों के मुकाबले काफी आगे है। अपने इसी योग्यता के सहारे चुनावी रणभूमि में दमदार उपस्थिति दर्ज करवा रहे सौरव विष्णु को अपार जन समर्थन मिल रहा है। शुक्रवार (17 मई) को अपने तूफानी चुनाव दौरे में सौरव विष्णु ने मानगो के आजाद बस्ती, बालिगुमा के साथ ही बागबेड़ा ग्वाला बस्ती, और जुगसलाई के निवासियों से आत्मीय मुलाकात की, और अपने लिए समर्थन मांगा। सौरव विष्णु को हर जगह मतदाताओं ने सर आंखों पर बिठाया और यह वायदा किया कि अबकी बार वे किसी के झांसे में नहीं आएंगे और अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए एक युवा और शिक्षित प्रत्याशी को ही अपना वोट देंगे।

निर्दलीय प्रत्याशी सौरव विष्णु


वहीं आज का युवा वर्ग सौरव विष्णु को अपना रोल मॉडल मानने लगा है , और सौरव विष्णु के पदयात्रा में युवाओं का हुजूम उनके साथ चल पड़ता है। यहाँ गौर करने वाली बात यह है कि जमशेदपुर के पिछले 10 वर्षों तक भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर सांसद रहे विद्युत वरण महतो सिर्फ इंटर पास हैं। इंडिया गठबंधन के साझा प्रत्याशी समीर मोहंती भी सिर्फ इंटर पास हैं।

इसे भी पढ़ें : http://जमशेदपुर शहर में 𝘼𝙄𝙄𝙈𝙎 खुलवाना और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनवाना मेरी प्राथमिकता सूची में, निजी स्कूलों की मनमानी करूंगा खत्म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर रामनवमी

Adityapur Ram Navami Sewa Shivir: ‘उद्गम’ संस्था लगाएगी भव्य रामनवमी सेवा शिविर; पूर्व CM अर्जुन मुंडा होंगे मुख्य अतिथि, 8 क्विंटल हलवा-पूड़ी और 20 हजार आइसक्रीम का होगा वितरण, विभिन्न अखाड़ों का होगा पारंपरिक अभिनंदन

आदित्यपुर रामनवमी

Adityapur News: आदित्यपुर: श्री श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाया गया रामनवमी महोत्सव ​पार्षद अवधेश सिंह के नेतृत्व में हुआ भव्य आयोजन श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया खिचड़ी भोग और शीतल शरबत

आदित्यपुर की कल्पनापुरी

Adityapur News: आदित्यपुर: श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ चैत्र नवरात्र, मनोकामना दुर्गेश्वरी मंदिर में महानवमी पर विशेष हवन और ध्वजारोहण; अशोक विहार और कल्पनापुरी के श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा