INTUC President G Sanjeeva Reddy Birthday: राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीवा रेड्डी के जन्मदिन समारोह में शामिल हुई राष्ट्रीय महिला इंटक अध्यक्ष देविका सिंह व कोषाध्यक्ष रिंकू राय

हैदराबाद में इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीवा रेड्डी का जन्मदिन हैदराबाद स्थित ओस्मानिया मेडिकल कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में झारखंड से राष्ट्रीय महिला इंटक की अध्यक्ष देविका सिंह व कोषाध्यक्ष रिंकू राॅय सम्मिलित हुईं। उन्होंने श्री रेड्डी जी को शाल तथा उपहार भेंट देकर जन्मदिन की बधाई दी तथा उनके लंबी उम्र की कामना की।

इसे भी पढ़े :-

Intuc women president welcome: इंटक राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष देविका सिंह का महिला इंटक महासचिव रिंकू राय ने किया स्वागत

 

इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीव रेड्डी के जन्मदिन कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंटक के महासचिव संजय सिंह, राज्य के अध्यक्ष तथा कर्नाटक और तेलंगाना राज्य के राष्ट्रीय महिला इंटक के सदस्य शामिल थे.

 

श्री रेड्डी ने इस अवसर पर कहा कि इंटक देश का सबसे बड़ा ट्रेड यूनियन है और यह हमेशा मजदूरों के हितों के लिए लड़ता रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को मजदूरों के लिए बेहतर वेतन, काम करने की बेहतर स्थिति और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

http://Intuc women president welcome: इंटक राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष देविका सिंह का महिला इंटक महासचिव रिंकू राय ने किया स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *