Jamshedpur (जमशेदपुर) : सामाजिक सरोकार की दिशा में काम कर रही संस्था ‘श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट)’ द्वारा अपने अभिभावक स्वरूपा स्वर्गीय श्रीमती अनिता रामा और स्वर्गीय श्री पंकज कुमार रामा जी की पावन स्मृति में भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
चाईबासा ब्लड बैंक की बदहाल स्थिति पर उरांव समाज की चिंता
जमशेदपुर ब्लड सेंटर के पवित्र प्रांगण में आयोजित यह मंडली का अब तक का 82वां और इस वर्ष का 8वां शिविर था। शिविर का विधिवत शुभारंभ आदित्यपुर नगर निगम के उप-महापौर श्री संजय सरदार और डॉक्टर एल बी सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस प्रचंड गर्मी और तपती धूप के बीच भी रक्तदाताओं का हौसला डगमगाया नहीं और लोगों ने कतारबद्ध होकर अनुकरणीय उदाहरण पेश किया। शिविर में मुख्य आकर्षण का केंद्र मुख्य अतिथि सह उप-महापौर श्री संजय सरदार रहे, जिन्होंने स्वयं रक्तदान कर सभी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। मंडली द्वारा प्रत्येक 90 दिनों के अंतराल पर जमशेदपुर ब्लड सेंटर और वीबीडीए (VBDA) के सहयोग से इस शिविर का आयोजन किया जाता है। इस बार प्रबंधन ने 512 यूनिट का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में कार्यकर्ताओं की 12 घंटे की कड़ी मेहनत की बदौलत कुल 468 यूनिट रक्त इकट्ठा किया गया।
शिविर के सफल संचालन में मंडली के संस्थापक सह संरक्षक के साथ सचिव उज्ज्वल घोष, जयदेव बैनर्जी, मंटू सिंह मोदक, आशीष डे, आयुष्मान गर्ग, सुदीप महतो, बिस्वजीत प्रमाणिक, मानिक गोराई, मनीष मुखर्जी, बेबी दत्ता, तापस कुमार सरकार, अमित दे, सनोज कुमार सिंह, लख्खी कांत महतो, अरविंद कुमार, सुनीत साह, नीतू शर्मा, प्रकाश प्रधान, मिलन बेरा, देवब्रत सिंह कुशवाहा, बीबी लाल पॉल, उमेश कुमार, अरविंद बारिक, धीरेंद्र बेहेरा, ललित यादव, देव प्रकाश गोराई, सुनियां नायक, सुमन सिन्हा, दिलीप कुमार, पल्लव चौधरी, एम वराह कुमार, शेखर शर्मा, अमित कुमार, अनिल कुमार सिंह, अतुल मुखर्जी, रोहित श्रीवास्तव, स्वपन पॉल, सुदीप कुमार महतो, तपन कुमार पात्रा, रीना प्रसाद, सरदानन्द चौधरी, विष्णु दास, आशुतोष प्रधान, बिंदु भूषण सिंह, रितिक कुमार, दिलीप महतो, सुनील कुमार पसरीजा, विष्णु विश्वकर्मा, राकेश कुमार महतो, गौरंगो धर और सौरव चेटर्जी का प्रमुख योगदान रहा।
आगामी शिविर की घोषणा:
संस्था द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मंडली का अगला रक्तदान शिविर आगामी 31 मई 2026, रविवार को चांडिल डाक बंगला परिसर में एमजीएम (MGM) ब्लड सेंटर के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।








