Tatanagar Railway Station News: टाटानगर स्टेशन के बाहर दो कोबरा मिलने से मची अफरा-तफरी, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा

Jamshedpur (जमशेदपुर) : टाटानगर रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब लोगों को दो संदिग्ध टोकरी में जहरीले सांप होने की जानकारी मिली। बताया गया कि एक सपेरा वहां दो टोकरी छोड़कर चला गया था और दोनों टोकरियों के ढक्कन खुले हुए थे।

http://Saraikela Cobra came out of ATM: बैंक के एटीएम में कैश के साथ निकला कोबरा सांप

स्थानीय लोगों ने जब अंदर देखा तो उसमें अत्यंत विषैले कोबरा सांप मौजूद थे, जिन्हें स्थानीय भाषा में गेहूंअन सांप कहा जाता है। यह खबर फैलते ही स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई।

टाटानगर स्टेशन पर सांप

रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़े दोनों कोबरा

सूचना मिलते ही स्नेक रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक दोनों कोबरा सांपों को सुरक्षित तरीके से पकड़ा। रेस्क्यू अभियान के दौरान आसपास मौजूद लोगों को दूर हटाया गया ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।

मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों और डीएफओ को भी दे दी गई है। रेस्क्यू किए गए दोनों सांपों को मेडिकल जांच और आवश्यक प्रक्रिया के बाद सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।

समय रहते टला बड़ा हादसा

घटना रेलवे स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई, जिससे कुछ देर के लिए यात्रियों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि समय पर रेस्क्यू टीम के पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि सांप भीड़ की ओर निकल आते तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। फिलहाल वन विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है कि आखिर सपेरा सांपों को वहां छोड़कर क्यों चला गया।

टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा, मालगाड़ी पर चढ़ते ही युवक झुलसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *