Jamshedpur RJD Samvad: निर्देश पालन नहीं करने पर जिला अध्यक्ष को हटाने की होगी अनुशंसा- पुरेंद्र

Jamshedpur: 22 सितंबर को जिला अध्यक्ष राजद पूर्वी सिंहभूम अगर जिला अंतर्गत सभी सम्मानित प्रदेश पदाधिकारीयो , सभी प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षों, जिला पदाधिकारीयो, प्रखंड अध्यक्षों सहित सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित नहीं करते हैं तो जिला अध्यक्ष को पद से हटाने की अनुशंसा प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक संजय सिंह यादव से की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Jamshedpur RJD Samvad: 22 सितंबर को राष्ट्रीय जनता दल कार्यकर्ताओं से होगा संवाद, जमशेदपुर पूर्वी सहित अन्य सीटों पर चुनाव लड़ने पर होगी चर्चा

जिला अध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम को कार्यक्रम के दिन 22 सितंबर को जिला कमेटी, प्रखंड कमेटी की सूची उपलब्ध करने का भी निर्देश दिया गया है.प्रदेश महासचिव राजद सह जिला प्रभारी पूर्वी सिंहभूम पुरेंद्र नारायण सिंह ने दोहराया कि महानगर अध्यक्ष के पद के दावेदार 15 सितंबर तक अपना बायोडाटा जमा करें lअगर सक्रिय सदस्य नहीं बने हैं, तो प्रदेश कार्यालय से सदस्यता रसीद लाकर सदस्यता अभियान चलावे एवं सभी दावेदार अपने नेतृत्व में बैठक का आयोजन करें, ताकि समीक्षात्मक रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को भेजी जा सकेl महानगर अध्यक्ष मनोनयन पर अंतिम निर्णय प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक संजय सिंह यादव लेंगेl

राजद महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *