झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन(JJWA) चक्रधरपुर में की बैठक, पत्रकार हित में राज्य सरकार को सुझाव पत्र देने पर बनी सहमति

Chaibasa:- पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (JJWA) की एक बैठक गुरुवार को संरक्षक रामगोपाल जेना की अध्यक्षता में हुई. बैठक में एसोसिएशन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई.

जेजेडब्ल्यूए की प्रदेश स्तरीय बैठक 20 दिसंबर को आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया. इस पर सबों ने सहमति जताई.
श्री जेना ने पत्रकार हित में कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए इस संबंध में राज्य सरकार को सुझाव पत्र प्रेषित करने की सलाह दी.

बैठक में जेजेडब्लुए के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र ज्योतिषी के साथ प्रदेश सचिव देवेंद्र सिंह, पश्चिम सिंहभूम के जिला अध्यक्ष प्रताप प्रमाणिक मौजूद थे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *