Jharkhand News : राज्यसभा और विधानसभा में उठेगा पत्रकारों की सुरक्षा व सम्मान का मुद्दा, प्रीतम भाटिया ने सांसद आदित्य साहू को सौंपा ज्ञापन

Jharkhand Journalists Security Demand

Jharkhand रांची : झारखंड में पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और कल्याण से जुड़े मुद्दों को लेकर पहल तेज हो गई है। ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने शनिवार को रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में राज्यसभा सांसद सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को ज्ञापन सौंपा।

चाईबासा चेंबर के 25 साल: रजत जयंती पर सम्मानित हुए शहर के 15 दिग्गज, पत्रकारों का भी बढ़ा मान

ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों से संबंधित 12 सूत्री मांगों को सामने रखा गया। इसमें पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने, पत्रकारों पर दर्ज फर्जी मामलों की सीआईडी जांच कराने, पत्रकारों के लिए बीमा और पेंशन योजना, एक्रिडेशन की सुविधा, आवास, पत्रकार आयोग के गठन, प्रेस क्लब की स्थापना और जमीन उपलब्ध कराने जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं।

प्रीतम सिंह भाटिया ने बताया कि इससे पहले वे कोल्हान आयुक्त को भी मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप चुके हैं। साथ ही एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा पिछले एक सप्ताह से सोशल मीडिया अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत राज्य के विधायकों को व्हाट्सएप के माध्यम से पत्रकारों के मुद्दों पर जागरूक किया जा रहा है, ताकि वे इन मांगों को विधानसभा में उठाएं।

उन्होंने बताया कि एसोसिएशन के जमशेदपुर जिला अध्यक्ष विनोद सिंह ने भी करीब एक माह पहले जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू को 11 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा था। वहीं एसोसिएशन के संताल परगना प्रमंडल प्रभारी कुणाल सिंह राजपूत ने जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर को ज्ञापन देकर पत्रकारों की समस्याओं से अवगत कराया।

इसके अलावा एसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रविंद पांडेय और दिनेश बनर्जी द्वारा भी राज्य के अन्य विधायकों को मांग पत्र सौंपा गया है।

राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने आश्वासन दिया कि पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मुद्दों को झारखंड विधानसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में उठाया जाएगा, ताकि पत्रकारों को बेहतर सुरक्षा और सुविधाएं मिल सकें।

http://AISMJWA Journalist Meet Bengal: बंगाल में पत्रकार एकता को नई दिशा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *