Jharkhand Police Rescued Kidnapped Baby : हाट बाजार से 4 माह के बच्चे का अपहरण, पुलिस ने 14 घंटे में किया सकुशल बरामद, महिला गिरफ्तार

Jamshedpur Police Got Success : जमशेदपुर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Jamshedpur (जमशेदपुर): पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर के कोवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत देगाम हाट बाजार से 4 माह के मासूम बच्चे के अपहरण के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 घंटे के भीतर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

Jharkhand Police Rescued Kidnapped Baby : जमशेदपुर पुलिस की गिरफ्त में अपहरण आरोपी
जमशेदपुर पुलिस की गिरफ्त में अपहरण आरोपी

Police jawans got success in Naxal operation: नक्सल अभियान में पुलिस जवानों को मिली सफलता, भारी मात्रा में आइईडी और विस्फोटक बनाने सामग्री किया बरामद

भीड़ का फायदा उठाकर किया गया अपहरण

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 जनवरी 2026 को रंगामाटिया की रहने वाली प्रतिमा सरदार अपने तीन छोटे बच्चों के साथ देगाम हाट बाजार में मुर्गी बेचने आई थीं। बाजार में अत्यधिक भीड़ होने के कारण उन्होंने अपनी 6 वर्षीय बेटी ममता सरदार को अपने 4 माह के बेटे इन्द्रदेव सरदार को थोड़ी देर तक गोद में रखने को कहा था। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर एक अज्ञात महिला ने करीब दोपहर 3 बजे बच्चे का अपहरण कर लिया।

सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस

घटना की जानकारी पीड़ित परिवार द्वारा शाम करीब 6 बजे पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक मुसाबनी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू की।

14 घंटे में बच्चा बरामद, महिला गिरफ्तार

पुलिस टीम ने लगातार अभियान चलाते हुए करीब 14 घंटे के भीतर अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही अपहरण में शामिल एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बरामद बच्चे को उसकी मां प्रतिमा सरदार को सुरक्षित सौंप दिया गया, जिससे परिवार ने राहत की सांस ली।

Jharkhand Police Rescued Kidnapped Baby : जमशेदपुर पुलिस की गिरफ्त में महिला अपहरण आरोपी
Jharkhand Police Rescued Kidnapped Baby : जमशेदपुर पुलिस की गिरफ्त में महिला अपहरण आरोपी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान

गिरफ्तार महिला की पहचान झुमरानी मंडल (उम्र लगभग 40 वर्ष), पति — प्रभात मंडल, निवासी मेलाईडीह, थाना कोवाली, जिला पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार इस वारदात में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। फिलहाल फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

पुलिस टीम को मिली सराहना

इस सफल कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक मुसाबनी, पुलिस निरीक्षक जादूगोड़ा अंचल, कोवाली थाना प्रभारी, पोटका थाना प्रभारी सहित कई पुलिस अधिकारी और जवान शामिल रहे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई और मासूम की जान सुरक्षित बच सकी।

http://Jamshedpur Police Got Success : कुख्यात अपराधी मोहम्मद साहिल को पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार, जमशेदपुर पुलिस के लिए बना हुआ था सिर दर्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Mayor welcomed:आदित्यपुर नगर निगम: ढाई वर्षों से लंबित योजनाओं की होगी उच्च स्तरीय जांच – मेयर संजय सरदार, ढाई साल से रुके विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार; भाजपा कार्यालय में नवनिर्वाचित मेयर का भव्य स्वागत