चाईबासा : दो ट्रेलरों बीच हुई जोरदार टक्कर, आग लगने से चालक जिंदा जल गए, देखें video

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के कुईड़ा में दो ट्रकों में भीषण टक्कर हो गई है. टक्कर इतना जोरदार था कि दोनों टेलर में आग लग गई.इस सड़क हादसे में एक ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा ट्रक से निकलने का प्रयास करता रहा टैब तक आग लग गई जिससे वह जिंदा ही जल गया.

बताया जा रहा है कि टेलर तेज़ रफ्तार में कोईड़ा गांव के रास्ते से गुजर रहे थे. तभी अचानक दोनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई. टक्कर इतना जोर का हुआ कि दोनों चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जब तक वह बाहर निकलने की हिम्मत करते, तब तक दोनों ही टेलर आग की चपेट में आ गए और चालकों की जलकर मौत हो गई. घटना गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे घटी. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस आग बुझाने में जुट गई. जिसके बाद चाईबासा से फायर ब्रिगेड का वाहन बुलाया गया. एक ट्रक चालक मृतक रामटहल यादव चतरा का निवासी बताया जा रहा है जबकि दूसरे ट्रक चालक के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ