चांडिल : टुयलुंग गांव में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडा फोड़, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद 

Saraikela: चांडिल थाना क्षेत्र के टुयलुंग गांव में
उत्पाद विभग द्वारा एक अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए छापामारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गयी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक आयुक्त उत्पाद पूर्वी सिंहभूम के निर्देशानुसार अधीक्षक उत्पाद सरायकेला-खरसावां के नेतृत्व में निरीक्षक उत्पाद, सदर क्षेत्र पूर्वी सिंहभूम एवं निरीक्षक उत्पाद, घाटशिला क्षेत्र पूर्वी सिंहभूम के सहयोग से सरायकेला-खरसावां एवं पूर्वी सिंहभूम के संयुक्त छापामारी अभियान में इस शराब फैक्ट्री का उदभेदन किया गया। घटनास्थल से सप्लाई हेतु तैयार अवैध विदेशी शराब की बोतलें सहित अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त होने वाली विभिन्न सामग्री जैसे स्पिरिट, कॉर्क ढक्कन, लेबल स्टीकर, केरामेल एवं खाली बोतल आदि बरामद कर जब्त किया गया। अवैध शराब निर्माण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया हैं.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *