सरायकेला: कोलाबीरा के कंपनी में स्क्रैप कटींग से  लगी भंयकर आग

Saraikela: सरायकेला थाना अंतर्गत कोलाबीरा में स्क्रैप कंपनी में स्क्रैप कटींग के दौरान निकली चिंगारी से कंपनी में भयंकर आग लग गई।दो घंटे की कड़ी मस्कत से आग पर काबू पाया गया।
सूत्रों के अनुसार बेनाम स्क्रैप कंपनी में स्क्रैप कटिंग का काम चल रहा था. इस दौरान गैस सिलेंडर से स्क्रैप कटिंग करने के दौरान वहां रखे सामानों में आग लग गई .जिसका काला धुंआ दूर तक देखा जा रहा था. वहीं बेनाम स्क्रैप कंपनी प्रबंधक  से जानकारी लेनी चाही गयीं परंतु कंपनी के किसी भी कर्मचारियों ने गेट खोलने से साफ मना कर दिया. इस आग लगी से कंपनी को कितने का नुकसान हुआ इसकी भी जानकारी कंपनी द्वारा नहीं दी गई इतने भयंकर आग लगने पर भी कंपनी द्वारा ना तो थाना को इसकी जानकारी दी .ना ही फायर बिग्रेड को ही सूचना दी. इससे साफ जाहिर होता है कि कंपनी में अवैध कार्य के दौरान कंपनी में भयंकर आग लगी।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *