कमलदेव गिरी की हत्या एक राजनीतिक षड्यंत्र के तहत हुई, अब मुख्य साजिशकर्ता को बचाने में लगी है सरकार – दीपक प्रकाश

Chaibasa:- चक्रधरपुर में हिंदूवादी नेता कमलदेव गिरी के हत्या के मामले मे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने हेमंत सोरेन के सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि आखिर क्यों राज्य सरकार कमलदेव गिरी की हत्या का सीबीआई जांच नही करवाना चाह रही है.

 

दीपक प्रकाश ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब से हेमंत सोरेन की सरकार आयी है तब से कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है, ध्वस्त है. जिस प्रकार से चक्रधरपुर में एक समाज सेवी की हत्या हुई है उसके बाद भी सरकार मूकदर्शक बनी हुई है. जब उनके परिजनों या समर्थक द्वारा जब न्याय की मांग करती है तो पुलिस प्रशासन उनके परिजनों पर लाठीचार्ज और बहन पर तमाशा मारने का काम करती है. कानून राजनीतिक दृष्टिकोण से काम ना करें. प्रशासनिक पदाधिकारी राजनीतिक दलों के कठपुतली ना बने. शासक प्रशासनिक पदाधिकारी जिस तरह से काम कर रही है झारखंड की जनता समय आने पर उन्हें उचित जवाब देगी.

उन्होंने कहा कि कमल देव गिरी की हत्या ईर्ष्या द्वेष और प्रतिशोध की भावना से ग्रस्त एक राजनीतिक षड्यंत्र के तहत की गई हत्या है. इसलिए अब मुख्य साजिशकर्ता को बचाने में सरकार जुट गई है. उन्होंने परिजनों द्वारा किये जा रहे मामले सीबीई जाँच एवं पकडे गये अपराधियों की नार्को टेस्ट की मांग का समर्थन किया है. उन्होंने प्रशासन को भी इस मामले मे आड़े हाथों लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने का चेतावनी भी दे डाला.

वहीं इसके साथ ही साथ आगामी 7 जनवरी को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का चाईबासा मे एक कार्यक्रम होना है. जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी अपनी तैयारीयों मे जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप