सरायकेला: आदित्यपुर, चांडिल व सीनी ओपी क्षेत्र उत्पाद विभाग ने की छापेमारी, आदित्यपुर के विदेशी शराब दुकान में पानी मिलाते एक धराया

Saraikela: आदित्यपुर के ईमली चौक स्थित विदेशी शराब के लाईसेंसी दुकान में शराब में पानी मिलाते कर्मी पंकज पांडे को उत्पाद विभाग ने रंगे हाथ पकड कर जेल भेज दिया है.जबकि चांडिल के एक होटल से प्रवीर मंडल को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद निरीक्षक निर्भय कुमार सिन्हा ने बताया कि उत्पाद अधिक्षक के निर्देश पर आदित्यपुर, चांडिल व सीनी ओपी क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया गया.छापामारी के क्रम में आदित्यपुर में लाईसेंसी शराब दुकान के कर्मचारी को शराब के साथ पानी मिलाते पंकज पांडे को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया जबकि सीनी ओपी के महादेवपुर में छापामारी कर भट्टी को ध्वस्त किया गया. चांडिल के होटल में छापामारी करते हुए प्रवीर मंडल को गिरफ्तार किया गया. छापामारी में  500 किलो जावा महुआ व 40 लीटर अवैध चुलाई शराब सहित अन्य समान भी बरामद किया गया. छापामारी में उत्पाद सिपाही मुकेश कुमार सिंह, सौदागर पंडित, शिवनाथ राम,शंभु सिंह सशस्त्र बल शामिल थे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *