पश्चिमी सिंहभूम शूरी केन कराटे के कराटेकारों ने जीते 21 पदक, झारखंड ओपन कराटे चैंपियनशिप में हासिल किया दूसरा स्थान

Chaibasa (चाईबासा) : 15 और 16 नवम्बर 2025 को रांची स्थित विशप स्कूल में आयोजित द्वितीय सिकोकाई झारखंड ओपन कराटे चैंपियनशिप में पश्चिमी सिंहभूम के शूरी केन कराटे के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 21 पदक (3 स्वर्ण, 5 रजत, 13 कांस्य) जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया।

कराटे के खिलाड़ी
कराटे के खिलाड़ी

राज्य के 14 जिलों से लगभग 300 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। रांची ने प्रथम स्थान और दुमका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पश्चिमी सिंहभूम से कुल 30 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

National Karate Championships: ऑल इंडिया कराटे फेडरेशन की 32वीं राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में पश्चिमी सिंहभूम के छह खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, चार रजत व दो कांस्य जीते

उद्घाटन एवं सम्मान समारोह

प्रतियोगिता का उद्घाटन सांसद एवं राज्यसभा सदस्य श्रीमती महुआ मांझी ने किया।
विशिष्ट अतिथियों में प्राचार्य आई. ए. जैकब, डॉ. डियोनिस खेस तथा शूरी केन कराटे के अंतरराष्ट्रीय मुख्य प्रशिक्षक हांसी संजय प्रसाद शामिल थे। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया।

पश्चिमी सिंहभूम के पदक विजेता खिलाड़ी

बालयिकाएँ

  • वर्षा शर्मा (15 वर्ष)

    • कुमिते – स्वर्ण
    • काता – कांस्य
  • नायरा निधि महतो (5 वर्ष)

    • कुमिते – स्वर्ण
    • काता – रजत
  • टिया सेन (10 वर्ष)

    • काता – रजत
  • पाखी सेन (11 वर्ष)

    • काता – कांस्य
  • जयप्रिया देवगम (12 वर्ष)

    • काता – रजत
  • निशा तामसोय (13 वर्ष)

    • कुमिते – कांस्य
    • काता – कांस्य

बालक वर्ग

  • रेयांस कुमार (8 वर्ष)

    • कुमिते – कांस्य
    • कुमिते (दूसरा वर्ग) – स्वर्ण
  • जसवंत हेम्ब्रम (9 वर्ष)

    • काता – रजत
  • आशीर्वाद पांडेय (9 वर्ष)

    • काता – कांस्य
  • दिव्यांसु प्रसाद (10 वर्ष)

    • कुमिते – कांस्य
    • काता – कांस्य
  • चिराग कुमार साव (11 वर्ष)

    • कुमिते – कांस्य
    • काता – कांस्य
  • मिलिंद देवगम (13 वर्ष)

    • कुमिते/काता – रजत
  • सत्यम गुप्ता (17 वर्ष, सीनियर वर्ग)

    • कुमिते – कांस्य
    • काता – कांस्य

प्रबंधन व शुभकामनाएँ

टीम कोच सेन्साई श्यामल दास, पुरुष टीम मैनेजर जीतेन्द्र गुप्ता एवं महिला टीम मैनेजर अन्नू पुर्ति ने टीम का सफल नेतृत्व किया।

खिलाड़ियों की उपलब्धि पर शूरी केन कराटे फेडरेशन के अध्यक्ष हांसी संजय प्रसाद, उपाध्यक्ष गौर मोहन और नितिश विश्वकर्मा ने सभी विजेताओं और प्रशिक्षकों को बधाई दी।

http://जेके ए आई झारखंड चाईबासा ब्रांच की एक दिवसीय जूनियर कलर बेल्ट एवं सीनियर ब्राउन बेल्ट की कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न