Close Menu
  • Live Update
  • Districts
    • Adityapur
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • East Singhbhum
    • Seraikela-Kharsawan
    • West Singhbhum
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Facebook X (Twitter) Instagram
The News24 LiveThe News24 Live
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Orissa
  • Local
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • Jagnnathpur
    • Jamshedpur
    • Kharswan
    • Novamundi
    • Seraikela-Kharsawan
    • Adityapur
    • Chandil
  • India
  • Politics
  • Business
  • Election
  • Entertainment
  • Sports
  • Special Report
The News24 LiveThe News24 Live
  • Live Update
  • Districts
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Home - Chaibasa - मेघाहातुबुरू को पराजित कर टॉउन क्लब क्वार्टर फाइनल में
Chaibasa

मेघाहातुबुरू को पराजित कर टॉउन क्लब क्वार्टर फाइनल में

By The News24 Live17/11/2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
क्रिकेट टीम
क्रिकेट टीम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Chaibasa (चाईबासा) : प्रणय कुमार एवं शुभम यादव की शानदार बल्लेबाजी तथा कप्तान सिद्धार्थ अग्रवाल की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत टॉउन क्लब चाईबासा ने मेघाहातुबुरू क्रिकेट क्लब को 100 रनों के बड़े अंतर से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। इस हार के साथ मेघाहातुबुरू की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। अब क्वार्टर फाइनल में टॉउन क्लब का मुकाबला 21 नवंबर को फ्रेंड्स क्लब चाईबासा एवं जगन्नाथपुर क्रिकेट क्लब के बीच होने वाले मैच के विजेता से 24 नवंबर को होगा।

क्रिकेट टीम
क्रिकेट टीम

पश्चिम सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम, चाईबासा में खेले गए ग्रुप-ए के अंतिम लीग मैच में टॉस टॉउन क्लब चाईबासा के कप्तान सिद्धार्थ अग्रवाल ने जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो का था, क्योंकि हारने वाली टीम प्रतियोगिता से बाहर होनी थी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए टॉउन क्लब ने 30 ओवर में 8 विकेट पर 236 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। उद्घाटक बल्लेबाजों प्रणय विश्वकर्मा और शुभम यादव ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई।

  • प्रणय विश्वकर्मा – 66 रन (9 चौके, 3 छक्के)

  • शुभम यादव – 63 रन (4 चौके, 6 छक्के)

निचले क्रम में पारस नंदी ने छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 43 रन (3 चौके, 4 छक्के) बनाकर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। गेंदबाजी में मेघाहातुबुरू की ओर से आशुतोष कुमार यादव ने 29 रन देकर 4 विकेट, जबकि दीपांशु राज एवं मो. कैफ ने 2-2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेघाहातुबुरू क्रिकेट क्लब की टीम टॉउन क्लब के कप्तान सिद्धार्थ अग्रवाल की धारदार गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 22 ओवर में 136 रन पर ऑल आउट हो गई।
प्रमुख स्कोरर:

  • मनीष कुमार यादव – 37 रन

  • आशुतोष कुमार यादव – 21 रन

  • अतुल सिंह राठौड़ – 17 रन

  • प्रिंस पटेल – 15 रन

टॉउन क्लब की ओर से कप्तान सिद्धार्थ अग्रवाल ने 26 रन देकर 6 विकेट झटके। उनके अलावा प्रणय कुमार और राहुल विजय को दो-दो सफलताएँ मिलीं।

जिला अंडर-14 टीम के चयन ट्रायल 18 और 19 नवंबर को होने के कारण टूर्नामेंट का अगला मुकाबला अब 20 नवंबर को फ्रेंड्स कोल्ट्स चाईबासा और गोप एवं सिंह क्लब बड़ा जामदा के बीच खेला जाएगा।

http://एस.आर. रूंगटा बी-डिविजन लीग 2025-26: आमर्त्य चौधरी का शतक, चाईबासा क्रिकेट क्लब 109 रन से विजेता

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
#chaibasa sports news Jharkhand Sports Update Meghahatuburu Sports Paras Nandi Pranay Vishwakarma Shubham Yadav Siddharth Agarwal क्वार्टर फाइनल मैच चाईबासा क्रिकेट न्यूज़ जिला क्रिकेट संघ चाईबासा झारखंड क्रिकेट टॉउन क्लब चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम क्रिकेट बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मेघाहातुबुरू क्रिकेट क्लब को पराजित कर चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी बना चैंपियन लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
The News24 Live
  • Website

Journalist

Related Posts

आदित्यपुर फुटबॉल टूर्नामेंट : आज़ाद मैदान को स्टेडियम में विकसित किया जाएगा – पुरेंद्र नारायण सिंह

07/12/2025

साइबर ठगी : चाईबासा पुलिस ने 16.92 लाख की ठगी मामले में दूसरे साइबर अपराधी को पाकुड़ से दबोचा

07/12/2025

Saraikela Swadeshi Jagran Manch: ‘आत्मनिर्भर भारत का आधार है स्वदेशी’ — गम्हरिया सम्मेलन में बोले बन्दे शंकर सिंह, जिला कमिटी का हुआ विस्तार

07/12/2025

LATEST UPDATE

आदित्यपुर फुटबॉल टूर्नामेंट : आज़ाद मैदान को स्टेडियम में विकसित किया जाएगा – पुरेंद्र नारायण सिंह

07/12/2025

साइबर ठगी : चाईबासा पुलिस ने 16.92 लाख की ठगी मामले में दूसरे साइबर अपराधी को पाकुड़ से दबोचा

07/12/2025

Saraikela Swadeshi Jagran Manch: ‘आत्मनिर्भर भारत का आधार है स्वदेशी’ — गम्हरिया सम्मेलन में बोले बन्दे शंकर सिंह, जिला कमिटी का हुआ विस्तार

07/12/2025

Gamharia Blood Donation: झारखंड जीवन ज्योति फाउंडेशन का 7वां रक्तदान शिविर आयोजित, रक्तदाताओं का दिखा उत्साह

07/12/2025

Adityapur Shaurya Diwas 2025 सरायकेला: विहिप ने धूमधाम से मनाया ‘शौर्य दिवस’, आदित्यपुर में कार सेवकों को किया गया सम्मानित

06/12/2025

32वीं एसआर रूंगटा ए-डिवीजन लीग, 2025-26 हिमांशु शर्मा का नाबाद शतक – सेरसा चक्रधरपुर ने स्टूडेंट क्लब चाईबासा को 6 विकेट से हराया

06/12/2025

महाराष्ट्र पहुंचे प्रीतम भाटिया का शिवाजी महाराज के वंशज नामदेव जाधव और प्रेस क्लब सदस्यों ने किया भव्य स्वागत

06/12/2025

SARAIKELA: JMT plant workers protest: जेएमटी प्लांट के मजदूर साढ़े तीन साल से बेरोजगार, आरकेएफएल पर एनसीएलटी आदेश उल्लंघन का आरोप

06/12/2025
© 2025 thenews24live.com. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Adsense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

%d