Kharsawan Hemant Soren Grand Welcome: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता फुलकांत झा और राजद नेता देव प्रकाश देवता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व कल्पना सोरेन का किया भव्य स्वागत

सरायकेला : खरसावां शहीद दिवस कार्यक्रम के अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन का सरायकेला जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता फुलकांत झा और राजद प्रदेश महासचिव देव प्रकाश देवता ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री के खरसावां स्थित निरीक्षण भवन पहुंचने पर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बड़े फूलों की माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता फुलकांत झा, राजद महासचिव देव प्रकाश देवता और इंडिया गठबंधन के अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी कुर्बानियों को याद किया और क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इंडिया गठबंधन की इस सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।

सरायकेला खरसावाँ

Saraikela Peace Committee: सरायकेला : त्योहारों पर सद्भाव की अपील: जिला प्रशासन ने कसी कमर, हुड़दंगियों पर रहेगी ड्रोन से नजर, उपायुक्त नितिश कुमार सिंह और एसपी मुकेश लुनायत ने शांति समिति के सदस्यों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक