गंजिया बराज से 42 गांव तक पहुंचेगा लिफ्ट इरिगेशन का पानी ,10 हजार हेक्टेयर सिंचित होगी भूमि

Saraikela: गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत गंजिया गांव में सुवर्णरेखा बहुउद्देश्यीय परियोजना के खरकई नहर प्रमंडल तत्वाधान में किसान सभा का आयोजन किया गया जिसमें 42 गांव के मुखिया, ग्राम प्रधान शामिल हुए.

कुमार अरविंद , कार्यपालक अभियंता
गंजिया में आयोजित किसान सभा में किसानों को सिंचाई संबंधित जानकारी और जागरूकता प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी विजय कुजुर, कृषि वैज्ञानिक- कृषि विज्ञान केंद्र गम्हरिया प्रियंका प्रियदर्शी, खरकई बराज प्रमंडल कार्यपालक अभियंता कुमार अरविंद, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सीके गोराई मुख्य वक्ता के रूप में शामिल थे. सभा मे प्रोजेक्टर के द्वारा किसानों को बराज से मेगा लिफ्ट इरिगेशन सिंचाई योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए होने वाले लाभ के बारे में बताया गया. जिला कृषि पदाधिकारी विजय कुजूर द्वारा पानी उपलब्धता के साथ फसल पैटर्न और मिट्टी की उर्वरता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
योजना से 42 गांव होंगे लाभान्वित 10 हजार कृषि भूमि होगी सिंचित
खरकई नहर प्रमंडल कार्यपालक अभियंता कुमार अरविंद ने किसान सभा को संबोधित करते हुए बताया कि जिन गांव तक बराज के नहर का पानी नहीं पहुंच सकता .वहां लिफ्ट इरिगेशन के माध्यम से सिंचाई के लिए पानी पहुंचाया जाएगा. जिसमें 42 गांव तक पानी पहुंचेगा, जिससे कुल मिलाकर 10 हज़ार हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित हो सकेगी. इन्होंने बताया कि आगामी जून महीने में योजना का ट्रायल होगा और 1 वर्ष के अंतर्गत योजना पूरी की जाएगी. कुमार अरविंद ने बताया कि बराज में मिट्टी टेस्टिंग लैब स्थापित होगा, इसके अलावा सेंट्रल मॉनिटरिंग सिस्टम भी स्थापित होगा जहां सभी सिंचित भूमि से संबंधित रिकॉर्ड उपलब्ध होंगे . किसान सभा में संबंधित गांव के प्रधान और मुखिया शामिल रहे जिनमें मुख्य रुप से सनातन सरदार, संध्या रानी, सरदार, सुखदेव सरदार, फूलों हेंब्रम, सलमा देवी, मोहन बास्के, पार्वती सरदार, सोनू सरदार आदि शामिल रहे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *