जमशेदपुर के विद्यार्थियों के लिए बड़ी पहल, ISM रांची और ई-डिजिटल इंडिया के बीच एमओयू

जमशेदपुर शिक्षा समाचार

जमशेदपुर: शहर और आसपास के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। झारखंड के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान ISM Pundag Ranchi और जमशेदपुर की अग्रणी तकनीकी संस्था E-Digital India के बीच शैक्षणिक सहयोग को लेकर एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस समझौते की जानकारी आईएसएम के निदेशक डॉ. गंगा प्रसाद सिंह और ई-डिजिटल इंडिया के निदेशक रामकृष्ण ठाकुर ने संयुक्त रूप से दी।

आरडी टाटा तकनीकी शिक्षा केंद्र गोलमुरी में पूर्व छात्र मिलन समारोह, 20वें एलुमनाई मीट में जुटे कई बैचों के पूर्व छात्र

उन्होंने बताया कि इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और करियर निर्माण के लिए सुलभ, पारदर्शी और आधुनिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। इससे छात्रों को अब बड़े शहरों का रुख किए बिना ही बेहतर शैक्षणिक जानकारी और मार्गदर्शन मिल सकेगा।

एमओयू के तहत जमशेदपुर में एक आधिकारिक सूचना केंद्र और डिजिटल स्टडी सेंटर स्थापित किया जाएगा। इस केंद्र के माध्यम से विद्यार्थी जमशेदपुर में रहकर ही आईएसएम की कक्षाओं से जुड़ सकेंगे और आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए पढ़ाई कर सकेंगे।

इस केंद्र के माध्यम से विद्यार्थियों और अभिभावकों को विभिन्न पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया और शुल्क संरचना की प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही छात्रों को छात्रवृत्ति से जुड़ी जानकारी, करियर काउंसलिंग और भविष्य की पढ़ाई के लिए सही दिशा भी दी जाएगी।

इसके अलावा कंप्यूटर विज्ञान सहित कई व्यावसायिक और तकनीकी पाठ्यक्रमों का उन्नत प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी कौशल हासिल करने का अवसर मिलेगा। इस पहल से जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर करियर अवसर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

http://Gamharia News: गम्हरिया: श्रीराम डिवाइन एकेडमी के वार्षिकोत्सव में सांसद जोबा मांझी ने शिक्षा के बदलते स्वरूप पर दिया जोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Saraikela MNREGA Strike : मानदेय और सुरक्षा की मांग को लेकर मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ठप होंगे विकास कार्य, तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के बाद सरकार की बेरुखी से नाराज कर्मचारियों ने लिया फैसला