Adityapur News:आदित्यपुर: नकाबपोश अपराधियों ने कोरियर बॉय को बनाया निशाना, पिस्तौल सटाकर नकदी और पार्सल की छिनताई

आदित्यपुर न्यूज़

आदित्यपुर: आदित्यपुर के थाना अंतर्गत सालडीह बस्ती में अपराधियों ने एक बार फिर कानून व्यवस्था को चुनौती दी है। मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे, ग्रामीण बैंक के समीप चार नकाबपोश अपराधियों ने एक कोरियर बॉय से पिस्तौल की नोक पर 8,760 रुपये नगदी और कीमती पार्सल लूट लिए।

Adityapur Fire Accident: आदित्यपुर: प्रभात पार्क में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से लगी भीषण आग, अग्निशमन विभाग ने पाया काबू,झोपड़ीनुमा दुकान जलकर खाक,

​घटना का विवरण

पीड़ित कोरियर बॉय रंजीत कुमार, जो इच्छापुर (ग्वालपाड़ा) का निवासी है, साल्डीह बस्ती में पार्सल डिलीवरी करने गया था। रंजीत के अनुसार, उसने कस्टमर को कई बार फोन किया पर कॉल रिसीव नहीं हुआ। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार चार नकाबपोश अपराधी वहां पहुंचे। अपराधियों ने रंजीत के साथ मारपीट की, उसका मोबाइल तोड़ दिया और कनपटी पर पिस्टल सटाकर जेब में रखे सारे पैसे और पार्सल छीनकर फरार हो गए।

​पुलिस की उदासीनता

घटना के तुरंत बाद रंजीत ने आदित्यपुर थाना को सूचित किया। पुलिस ने उसे घटनास्थल पर ही रुकने का निर्देश दिया, लेकिन ढाई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस की पीसीआर वैन वहां नहीं पहुंची। थक-हारकर जब पीड़ित मंगलवार को लिखित शिकायत देने थाने पहुंचा, तो उसके आवेदन को दरकिनार कर दिया गया। न्याय न मिलता देख रंजीत ने पत्रकारों से संपर्क कर अपनी आपबीती सुनाई।

​पुलिस का पक्ष

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि घटना के वक्त गश्ती वाहन गम्हरिया क्षेत्र में व्यस्त था, जिस कारण देरी हुई। बुधवार को पीड़ित द्वारा दोबारा आवेदन दिए जाने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में पुलिस की इस सुस्त कार्यप्रणाली को लेकर गहरा रोष व्याप्त है।

http://Adityapur Illegal Construction: आदित्यपुर: शेरे पंजाब चौक के पास अवैध निर्माण पर निगम का डंडा, काम रोकने का आदेश ​दो बार नोटिस के बाद भी मालिक ने नहीं दिया जवाब

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *